नौबतपुर : बस व पिकअप में टक्कर, चार हुए घायल
Updated at : 27 Aug 2019 9:09 AM (IST)
विज्ञापन

नौबतपुर : बिक्रम मुख्य मार्ग एनएच 139 पर स्थित चैनपुरा दरियापुर गांव के समीप बिहार पर्यटन की बस और पिकअप की आमने-सामने की टक्कर में बस पर सवार चार लोग घायल हो गये. बताया जाता है कि बिक्रम की ओर से आ रही बिहार पर्यटन की बस ने नौबतपुर की ओर से आ रही पिकअप […]
विज्ञापन
नौबतपुर : बिक्रम मुख्य मार्ग एनएच 139 पर स्थित चैनपुरा दरियापुर गांव के समीप बिहार पर्यटन की बस और पिकअप की आमने-सामने की टक्कर में बस पर सवार चार लोग घायल हो गये. बताया जाता है कि बिक्रम की ओर से आ रही बिहार पर्यटन की बस ने नौबतपुर की ओर से आ रही पिकअप के बीच टक्कर हो गयी. इस कारण बस में सवार डेहरी ओन सोन के शबान खान समेत नौबतपर पैठन टोली के चार लोग घायल हो गये.
घटना की सूचना पर नौबतपुर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए नौबतपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया है. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने शबान खान को पटना पीएमसीएच भेज दिया है. वहीं अन्य तीन लोगों का इलाज निजी क्लिनिक में किया गया. पुलिस ने दोनों वाहन को जब्त कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




