पटना में ड्रैगन होटल में पुलिस की रेड, 3 नाबालिगों का रेस्क्यू, होटल संचालक समेत 18 गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
देह व्यापार में शामिल 10 पुरुष, आठ महिलाएं गिरफ्तार

सांकेतिक तस्वीर

पटना के खगौल थाना क्षेत्र के ड्रैगन होटल में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध गतिविधियों का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में तीन नाबालिगों को रेस्क्यू किया गया है और होटल संचालक सहित 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

Patna News : पटना के खगौल थाना क्षेत्र के त्रिभुवन मोड़ स्थित ड्रैगन होटल में मंगलवार को पुलिस ने छापेमारी कर अवैध गतिविधियों का खुलासा किया. सिटी एसपी पश्चिमी के निर्देश पर गठित टीम ने एसडीएम द्वारा प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में यह कार्रवाई की. एसडीपीओ दानापुर अमरेंद्र कुमार झा के नेतृत्व में खगौल थाना पुलिस ने होटल में सघन तलाशी अभियान चलाया.

तीन नाबालिगों का रेस्क्यू, 18 लोग गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल से तीन नाबालिगों का रेस्क्यू किया. वहीं होटल संचालक, स्टाफ, ग्राहक और महिलाओं सहित कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार लोगों में होटल संचालक पवन कुमार, सर्वेश कुमार, स्टाफ रोहित कुमार, सात पुरुष ग्राहक तथा आठ महिलाएं शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिलाओं में कोलकाता से लाई गई दो युवतियां, एक महिला दलाल और दो अन्य युवतियां भी शामिल हैं.

नकद राशि और अन्य सामान बरामद

पुलिस ने छापेमारी के दौरान होटल से बड़ी मात्रा में कंडोम, शक्तिवर्धक दवाएं और 40 हजार रुपये नकद बरामद किए. बरामद सामान को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है.

होटल सील, आरोपियों को भेजा गया न्यायिक हिरासत में

एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. रेस्क्यू की गई तीनों नाबालिगों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा. पुलिस ने कार्रवाई के बाद ड्रैगन होटल को सील कर दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है.


विज्ञापन
Vipin Prakash Yadav

लेखक के बारे में

By Vipin Prakash Yadav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन