पटना सिटी में 20 जुलाई को 100 बेड वाले नए सदर अस्पताल भवन का होगा लोकार्पण, ICU और डायलिसिस की मिलेगी सुविधा

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना सिटी के श्री गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल के नए 100 बेड वाले भवन का निरीक्षण किया गया। 20 जुलाई को मुख्यमंत्री इसका लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन

पटना सिटी में श्री गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल के नवनिर्मित 100 बेड वाले भवन का मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के उप सचिव राजेश कुमार और बीएमएसआईसीएल की सीजीएम कुमारी सीमा ने निरीक्षण किया. इस दौरान तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब के प्रबंधक हरजीत सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे. निरीक्षण का उद्देश्य नए भवन में मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेना था.

विज्ञापन

ICU, इमरजेंसी और डायलिसिस की मिलेगी आधुनिक सुविधा

स्वास्थ्य विभाग के उप सचिव ने बताया कि नए भवन में 10 बेड का अत्याधुनिक आईसीयू और 24 घंटे इमरजेंसी सेवा उपलब्ध रहेगी. इससे गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा. सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि ने भी अस्पताल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आईसीयू, डायलिसिस सेंटर और अन्य लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए.

कई विभाग नए भवन में होंगे शिफ्ट

अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुधा शंकर राय ने बताया कि नए भवन में ऑब्स एंड गायनी, पीडियाट्रिक, इमरजेंसी, ऑर्थो, गायनी विभाग और ऑपरेशन थिएटर संचालित किए जाएंगे. अस्पताल के पूरी तरह नए भवन में शिफ्ट होने से मरीजों के इलाज की गुणवत्ता और सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले सप्ताह से अस्पताल नए भवन में कार्य करना शुरू कर देगा.

20 जुलाई को मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण

पटना सिटी. विधायक रतनेश कुमार ने भी मंगलवार को अस्पताल के नए भवन का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि 20 जुलाई को मुख्यमंत्री इस 100 बेड वाले अत्याधुनिक अस्पताल भवन का लोकार्पण करेंगे. विधायक ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और मरीजों के इलाज में किसी भी आवश्यक सुविधा की कमी नहीं रहने दी जाएगी. उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश भी दिया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन