ePaper

MLA अनंत का जेल में हुआ मेडिकल टेस्ट, बने कैदी नंबर 13617, आज रिमांड की अर्जी देगी पटना पुलिस

Updated at : 26 Aug 2019 8:11 AM (IST)
विज्ञापन
MLA अनंत का जेल में हुआ मेडिकल टेस्ट, बने कैदी नंबर 13617, आज रिमांड की अर्जी देगी पटना पुलिस

विधायक अनंत को न्यायिक हरासत में भेजा गया जेल सुबह दिल्ली से लाया गया, बाढ़ कोर्ट में हुई पेशी पटना/बाढ़ : बाहुबली विधायक अनंत सिंह का नया पता अब पटना का बेऊर जेल हो गया है. रविवार की सुबह दिल्ली से पटना लाये जाने के बाद उन्हें एके-47 व हैंड ग्रेनेड के बरामदगी मामले में […]

विज्ञापन
विधायक अनंत को न्यायिक हरासत में भेजा गया जेल
सुबह दिल्ली से लाया गया, बाढ़ कोर्ट में हुई पेशी
पटना/बाढ़ : बाहुबली विधायक अनंत सिंह का नया पता अब पटना का बेऊर जेल हो गया है. रविवार की सुबह दिल्ली से पटना लाये जाने के बाद उन्हें एके-47 व हैंड ग्रेनेड के बरामदगी मामले में बाढ़ के एसीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
अनंत सिंह को कड़ी सुरक्षा में दोपहर 12:40 बजे बाढ़ कोर्ट से बेऊर जेल में शिफ्ट कर दिया गया. एएसपी अभियान अनिल कुमार सिंह, सचिवालय डीएसपी व बाढ़, मोकामा सहित कुल 12 थानों की पुलिस अधिकारी व कर्मियों की कड़ी सुरक्षा में उनको बेऊर लाया गया. सुरक्षा व्यवस्था इतनी सख्त थी कि बेऊर जेल के बाहर खड़े विधायक के समर्थक भी उनसे मिल नहीं पाये. बाढ़ कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 30 अगस्त को होगी.
बेऊर जेल व आसपास सुरक्षा कड़ी : बाढ़ कोर्ट ने जैसे ही विधायक को न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल में भेजने का आदेश दिया, उसके बाद बेऊर जेल और आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गयी.
विधायक के अंदर प्रवेश करने के बाद उनकी सुरक्षा में लगे अफसरों ने राहत की सांस ली. वहीं, जेल के बाहर भी गहमागहमी का माहौल देखने को मिला. कई समर्थक पहले से ही जेल के बाहर मौजूद थे. हालांकि, सुरक्षा के कड़े इंतजाम के कारण कोई हंगामा नहीं हुआ.
मालूम हो कि पैतृक घर से एके-47 व हैंड ग्रेनेड की बरामदगी होने के मामले में बाढ़ थाने में मामला दर्ज होने के एक दिन बाद 17 अगस्त को अपने सरकारी आवास से मोकामा विधायक अनंत सिंह फरार हो गये. इसके बाद 23 अगस्त को अनंत सिंह ने दिल्ली के साकेत कोर्ट में खुद को सरेंडर कर दिया था, जिसके बाद पुलिस की टीम रविवार को सुबह विमान से अनंत सिंह को दिल्ली से पटना लेकर आयी.
घर से एके-47 और हैंड ग्रेनेड की बरामदगी का मामला
आज रिमांड की अर्जी देगी पटना पुलिस
14 दिनों की न्यायिक हिरासत में आने के बाद पटना पुलिस उन्हें रिमांड पर लेने की कोशिश में जुट गयी है. ग्रामीण एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि विधायक अनंत सिंह को पुलिस कितने दिनों के लिए रिमांड की अपील दायर करेगी, इस पर निर्णय लिया जा चुका है.
सोमवार को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दी जायेगी. हालांकि, अभी देखना होगा कि कोर्ट की तरफ से कितने दिनों के लिए रिमांड की मंजूरी दी जाती है. रिमांड पर लेने के बाद एके-47 व हैंड ग्रेनेड की बरामदगी सहित अन्य मामलों में पूछताछ की जायेगी.
जेल में हुआ मेडिकल टेस्ट, बने कैदी नंबर 13617
बेऊर जेल में अनंत सिंह कैदी नंबर 13617 बन गये हैं. यह वास्तव में जेल के अंदर जाने की प्रवेश संख्या है. इसे कैदी नंबर माना जा सकता है. जेल में प्रवेश करने के 10 मिनट बाद अनंत सिंह का जेल प्रशासन ने सबसे पहले मेडिकल टेस्ट कराया. जहां दो डॉक्टर, दो नर्स, दो पैथोलॉजिस्ट और एक टेक्नीशियन की टीम मौजूद थी. मेडिकल टेस्ट कराने के बाद जेल के डिवीजन वार्ड में रखा गया.
जेल में कैदी वाहन से उतर बंदी रक्षकों से बात कर दिया धन्यवाद : कयास लगाया जा रहा था कि बेऊर जेल के मेन गेट पर कैदी वाहन रुकेगा और उससे अनंत सिंह को बाहर निकाल अंदर ले जाया जायेगा.
लेकिन ऐसा नहीं हुआ, बल्कि जेल का मुख्य गेट खोलकर कैदी वाहन को सीधे अंदर प्रवेश कराया गया. अंदर कैदी वाहन से उन्हें उतारा गया. उन्होंने अंदर जाते समय ड्यूटी दे रहे बंदी रक्षकों से बात की और धन्यवाद दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन