बिहार लायी जा रही 630 पेटी पंजाब मार्का शराब के साथ नोएडा में दो तस्कर गिरफ्तार

नोएडा:उत्तर प्रदेशकेनोएडा में पुलिस ने बुधवार को जिले में दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 630 पेटी शराब बरामद की है. इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये बतायी जा रही है. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रणविजय सिंह ने बताया कि थाना जारचा पुलिस ने बुधवार को एक सूचना के आधार पर एक ट्रक […]
नोएडा:उत्तर प्रदेशकेनोएडा में पुलिस ने बुधवार को जिले में दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 630 पेटी शराब बरामद की है. इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये बतायी जा रही है. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रणविजय सिंह ने बताया कि थाना जारचा पुलिस ने बुधवार को एक सूचना के आधार पर एक ट्रक को तलाशी के लिए रोका. उसमें 630 पेटी पंजाब मार्का शराब मिली.
उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने डुगरा और तेजेंद्र सिंह नाम के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. सिंह ने बताया कि रमेश नाम का उनका एक सहयोगी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है. उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि ये लोग शराब की ये पेटियां बिहार ले जा रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




