पटना : बाकरगंज नाले को ढककर बनेगा वेंडिंग जोन, सब्जी दुकानदारों को मिलेगी जगह

Updated at : 21 Aug 2019 9:02 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : बाकरगंज नाले को ढककर बनेगा वेंडिंग जोन, सब्जी दुकानदारों को मिलेगी जगह

पटना : अतिक्रमण हटाओ अभियान के चौथे दिन मंगलवार को राजा बाजार में जगदेवपथ शेखपुरा मोड़ फ्लाइओवर के नीचे तथा अशोक राजपथ में कारगिल चौक से सेंट जोसेफ मोड़ तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गयी. इस दौरान पथ निर्माणविभाग द्वारा चिह्नित क्षेत्रों के भीतर आनेवाले सभी अवैध निर्माण जेसीबी द्वारा ध्वस्त कर दिये गये. […]

विज्ञापन
पटना : अतिक्रमण हटाओ अभियान के चौथे दिन मंगलवार को राजा बाजार में जगदेवपथ शेखपुरा मोड़ फ्लाइओवर के नीचे तथा अशोक राजपथ में कारगिल चौक से सेंट जोसेफ मोड़ तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गयी. इस दौरान पथ निर्माणविभाग द्वारा चिह्नित क्षेत्रों के भीतर आनेवाले सभी अवैध निर्माण जेसीबी द्वारा ध्वस्त कर दिये गये. अभियान का नेतृत्व कर रहे पटना प्रमंडल के आयुक्त आनंद किशोर ने कार्यपालक पदाधिकारी एवं अतिक्रमण अभियान में लगे दंडाधिकारियों को अतिक्रमणकारियों पर प्राथमिकी दर्ज करने के भी निर्देश दिये.
अंटा घाट में नाले पर बनेगा वेंडिंग जोन : अभियान के दौरान आयुक्त ने बाकरगंज नाले का निरीक्षण करतेहुए नगर आयुक्त को बाकरगंज नाले के हिस्से को ढकते हुए वहांस्ववित्तपोषित वेंडिंग जोन बनाने का निर्देश दिया. यहां पर सब्जी के छोटे दुकानदारों को जगह दी जायेगी. इस वेंडिंग जोन का डिजाइन प्रशासन द्वारा तैयार किया जायेगा.
उन्होंने बांकीपुर अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया कि अंटा घाट सब्जी मंडी के पहले से कराये गये सर्वे के अनुसार जिन्हें वहां जगह आवंटित है, उन्हें ही वेंडिंग जोन के निर्माण के बाद स्टॉल आवंटित किया जाये. साथ ही, अशोक राजपथ से सटी झोंपड़ीनुमा दुकानों को नगर निगम के किस आदेश के तहत बसाया गया है, उन सभी कागजातों की विस्तृत जांच करते हुए कार्यपालक पदाधिकारी बांकीपुर अंचल को प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश भी दिया गया.
कारगिल चौक के बायें कोने को किया गया साफ : अभियान के
दौरान कारगिल चौक के बायें (कलेक्ट्रिएट) कोने को पूरी तरह साफ कर दिया गया और वहां सड़क पर लगायी गयी सभी झोंपड़ीनुमा दुकानों को हटा दिया गया. इस दौरान वहां सड़क पर कई महीने से पड़ेबिजली केबल को भी हटाया गया.
पुलिस पोस्ट जायेगा पीछेे कारगिल चौक पर ऑटो स्टैंड
कारगिल चौक पर अतिक्रमण हटाने के बाद खाली हुए क्षेत्र में ऑटो
स्टैंड बनाने का आयुक्त ने निर्देश दिया, ताकि ऑटो का परिचालन बेहतर ढंग से किया जा सके और जाम नहीं लगे. इस क्रम में पुलिस भवन निर्माण निगम के अभियंता को सड़क पर बने पुलिस पोस्ट (पोटा केबिन) को सड़क की बायीं
ओर शिफ्ट करने के लिए भी कहा गया, ताकि अतिक्रमण मुक्त किये गये उस पूरे जगह को पटना नगर निगम द्वारा व्यवस्थित ऑटो स्टैंड बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा सके.
राजा बाजार में जगदेवपथ शेखपुरा मोड़ फ्लाइओवर के पिलर संख्या 84 से 56 तक अतिक्रमण हटाया गया. अभियान की शुरुआत में आनंद किशोर ने आमजनों से इसमें प्रशासन की मदद करने का आह्वान भी किया और कहा कि समय से वे अतिक्रमण स्वयं हटा लें. चेतावनी भी दी गयी कि प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाया जायेगा, तो जुर्माना भी वसूला जायेगा तथा प्राथमिकी भी दर्ज की जायेगी. चार घंटे तक चले अभियान के दौरान दुकानों द्वारा सामने सड़क की भूमि पर किये गये स्थायी निर्माण को भी तोड़ दिया गया और फुटपाथनुमा संरचना उखाड़ दी गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन