पटना : विधि विभाग के सेक्शन में निकला कोबरा सांप
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : पुराना सचिवालय स्थित विधि विभाग के सेक्शन में दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक अफरा-तफरी मच गयी. ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद इस विभाग के कर्मी इधर-उधर भागने लगे. यहां के एक सेक्शन में एक कर्मी के टेबुल के नीचे एक कोने में कोबरा सांप दुबक कर बैठा था और अचानक निकल कर आ गया. […]
विज्ञापन
पटना : पुराना सचिवालय स्थित विधि विभाग के सेक्शन में दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक अफरा-तफरी मच गयी. ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद इस विभाग के कर्मी इधर-उधर भागने लगे. यहां के एक सेक्शन में एक कर्मी के टेबुल के नीचे एक कोने में कोबरा सांप दुबक कर बैठा था और अचानक निकल कर आ गया. यह सेक्शन विधि मंत्री के बगल में मौजूद है.
सांप को देखकर कर्मी भागने लगे. कुछ लोगों ने सांप को मार दिया. सांप को चिकने टाइल्स पर भागने में दिक्कत हो रही थी. इस वजह से लोगों को मारने में थोरी आसानी हुई. पता चला कि यह कोबरा सांप था और इसकी लंबाई करीब चार फीट के आसपास थी. इतना बड़ा सांप यहां तक कैसे पहुंच गया, यह किसी की समझ में नहीं आ रहा है. सभी लोग अपनी-अपनी तरह से बस कयास लगाते रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










