पटना : डीएलएड प्रथम वर्ष की परीक्षा दो से सात सितंबर तक होगी

Updated at : 19 Aug 2019 9:10 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : डीएलएड प्रथम वर्ष की परीक्षा दो से सात सितंबर तक होगी

पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से पहली बार डीएलएड की परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. डीएलएड प्रशिक्षण सत्र 2018-20 के प्रथम वर्ष की परीक्षा दो से सात सितंबर तक आयोजित होगी. एनसीटीइ एवं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से मान्यता प्राप्त सरकारी ए‌वं निजी प्रशिक्षण महाविद्यालयों के दो वर्षीय डीएलएड कोर्स […]

विज्ञापन
पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से पहली बार डीएलएड की परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. डीएलएड प्रशिक्षण सत्र 2018-20 के प्रथम वर्ष की परीक्षा दो से सात सितंबर तक आयोजित होगी. एनसीटीइ एवं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से मान्यता प्राप्त सरकारी ए‌वं निजी प्रशिक्षण महाविद्यालयों के दो वर्षीय डीएलएड कोर्स में शामिल प्रशिक्षु इस परीक्षा में शामिल होंगे.
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि डीएलएड प्रशिक्षण सत्र प्रथम वर्ष की परीक्षा दो से सात सितंबर के बीच राज्य के सभी प्रमंडलीय मुख्यालयों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी.
यह परीक्षा दो पालियों में होगा. दो से तीन सितंबर तक आयोजित होने वाली प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से एक बजे तक आयोजित होगी. द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से पांच बजे तक आयोजित होगी. वहीं चार से सात सितंबर को होने वाली परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक होगी. वहीं द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहरदो से शाम चार बजे तक आयोजित होगी.
20 से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
परीक्षा फॉर्म भरने वाले परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड समिति के वेबसाइट www.biharboard.online पर 20 अगस्त से उपलब्ध होगा. संबंधित महाविद्यालय के प्राचार्य समिति द्वारा पूर्व से उपलब्ध कराये गये यूजर आइडी एवं पासवर्ड से लॉगिन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड करते हुए अपने हस्ताक्षर एवं मुहर के साथ विद्यार्थियों को ससमय उपलब्ध करायेंगे. इस परीक्षा में शामिल होने वाले नि:शक्त स्टूडेंट्स को संबंधित जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा प्राप्त आवेदन के आधार पर लेखक की स्वीकृति दी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन