फतुहा : उधार नहीं देने पर दुकानदार व परिजनों के साथ मारपीट

Updated:
विज्ञापन

फतुहा : शनिवार को नदी थाना क्षेत्र के सबलपुर स्थित गुलमहियाचक में दबंगों ने उधार में सामान नहीं देने पर किराना दुकानदार के दुकान व घर में घुसकर लाठी- डंडे से जमकर मारपीट की. हमले में दुकानदार समेत उसकी पत्नी और बच्चे जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार किराना दुकानदार विजय जायसवाल अपनी दुकान पर […]

विज्ञापन
फतुहा : शनिवार को नदी थाना क्षेत्र के सबलपुर स्थित गुलमहियाचक में दबंगों ने उधार में सामान नहीं देने पर किराना दुकानदार के दुकान व घर में घुसकर लाठी- डंडे से जमकर मारपीट की.
हमले में दुकानदार समेत उसकी पत्नी और बच्चे जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार किराना दुकानदार विजय जायसवाल अपनी दुकान पर था. उसी समय गुलमहियाचक निवासी लालमोहन राय दुकान पर कुछ सामान उधार मांगने गया. दुकानदार ने उधार देने से इन्कार कर दिया.
इसके बाद लालमोहन राय वापस अपने घर चला गया. कुछ देर बाद लालमोहन राय अपने कुछ साथियों के साथ दुकानदार के पास पहुंच दुकान में घुसकर मारपीट करने लगा. बीचबचाव करने आयी पत्नी व बेटे को भी जमकर पीटा. सभी घायलों का इलाज एनएमसीएच में कराया गया है.
पीड़ित दुकानदार के भाई राजीव कुमार ने बताया कि लालमोहन राय ने उधार नहीं देने पर करीब दर्जन भर लोगों के साथ दुकान और घर में धावा बोलकर मारपीट की है.सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नदी थाने की पुलिस, लेकिन सभी आरोपित फरार हो गये थे.थानाध्यक्ष सकेंद्र कुमार बिंद के अनुसार घायलों का फर्द बयान लिया जा रहा है. घटना के बाद से पूरा परिवार दहशत में है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन