बोधगया में तीन विदेशी भाषाओं में लगेगा साइन बोर्ड, क्यूआर कोड भी होगा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Aug 2019 8:06 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : वर्ष 2020 तक दो करोड़ विदेशी पर्यटकों की आमद को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने प्रमुख पर्यटन स्थलों पर विदेशी भाषाओं में साइन बोर्ड लगाने की योजना बनायी है. मिली जानकारी के अनुसार पर्यटन मंत्रालय बोधगया सहित देश के प्रमुख स्मारक स्थलों पर कम-से-कम तीन विदेशी भाषाओं में साइन बोर्ड […]
विज्ञापन
पटना : वर्ष 2020 तक दो करोड़ विदेशी पर्यटकों की आमद को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने प्रमुख पर्यटन स्थलों पर विदेशी भाषाओं में साइन बोर्ड लगाने की योजना बनायी है. मिली जानकारी के अनुसार पर्यटन मंत्रालय बोधगया सहित देश के प्रमुख स्मारक स्थलों पर कम-से-कम तीन विदेशी भाषाओं में साइन बोर्ड लगाने की योजना बना रहा है, जहां श्रीलंका, जापान व दक्षिण कोरिया से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं.
अधिकारियों की मानें, तो इन साइन बोर्ड में क्यूआर कोड भी होगा, जिसे स्कैन करने पर स्मारक, उसके इतिहास व अन्य विवरणों की विस्तृत जानकारी उस भाषा में प्रदान की जायेगी. क्यूआर कोड, जो एक गाइड की तरह स्मारक के बारे में जानकारी मुहैया करायेगा. मंत्रालय शुरू में प्रसिद्ध स्मारकों की पहचान करेगा. इसके बाद में एक डाटा तैयार किया जायेगा, जिसमें पता लगाया जायेगा कि उस स्मारक को देखने वाले देशों के पर्यटक सबसे ज्यादा आते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




