गुरु से मिले रामविलास चरण छू लिया आशीष, दुशाला ओढ़ा किया सम्मानित, भेंट किये फल व 50 हजार नकद

पटना सिटी : केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान सोमवार को खल्ली छुआ कर पढ़ाई की शुरुआत कराने वाले शिक्षक कन्हैया प्रसाद से मिलने पानदरीवा गली गुजरी बाजार स्थित उनके आवास पर पहुंचे. जहां मंत्री के इंतजार में बैठका में बैठे शिक्षक कन्हैया प्रसाद के पास आकर पहले उनका चरण स्पर्श किया. फिर कुशल- क्षेम पूछ दुशाला […]
पटना सिटी : केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान सोमवार को खल्ली छुआ कर पढ़ाई की शुरुआत कराने वाले शिक्षक कन्हैया प्रसाद से मिलने पानदरीवा गली गुजरी बाजार स्थित उनके आवास पर पहुंचे. जहां मंत्री के इंतजार में बैठका में बैठे शिक्षक कन्हैया प्रसाद के पास आकर पहले उनका चरण स्पर्श किया. फिर कुशल- क्षेम पूछ दुशाला ओढ़ा कर गुरुजी को सम्मानित किया. मंत्री फूलों के गुलदस्ता, परिवार व गुरुजी के लिए वस्त्र व फलों की टोकरी लेकर पहुंचे थे.
लगभग एक घंटा तक ठहरे मंत्री ने पुरानी बातों को याद करते हुए साथ रहे फुफेरे भाई वीरेंद्र पासवान की ओर इशारा करते हुए कहते हैं कि इससे भी पूछते थे, तो यह नहीं बता पाता था. खैर जब पता चला तो मिलने की इच्छा हुई, आज चले आये. मंत्री ने गुरुजी को 50 हजार की राशि भी सहायता के लिए प्रदान की. मंत्री का स्वागत करने के लिए लोजपा नेताओं की टोली पहुंची थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










