प्रदेश में आज से सात दिन तक भारी बारिश के आसार
Updated at : 12 Aug 2019 5:39 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : अब तक मध्य भारत में गुजर रही टर्फ लाइन रविवार को बिहार विशेष रूप से पटना के ऊपर बनी हुई है. करीब एक हफ्ते इसके यहां बने रहने की उम्मीद है. आइएमडी, पटना के मुताबिक अगर वर्तमान मौसमी दशाएं जारी रहीं, तो सोमवार को दक्षिणी बिहार में और मंगलवार से पूरे प्रदेश में […]
विज्ञापन
पटना : अब तक मध्य भारत में गुजर रही टर्फ लाइन रविवार को बिहार विशेष रूप से पटना के ऊपर बनी हुई है. करीब एक हफ्ते इसके यहां बने रहने की उम्मीद है. आइएमडी, पटना के मुताबिक अगर वर्तमान मौसमी दशाएं जारी रहीं, तो सोमवार को दक्षिणी बिहार में और मंगलवार से पूरे प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है.
आइएमडी, पटना के मुताबिक पिछले 48 घंटे से प्रदेश का न्यूनतम तापमान 28 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया था. इसके कारण कम दबाव का क्षेत्र बन गया था. इन भौगोलिक दशाओं के चलते अरब सागर व बंगाल की खाड़ी की नमी और टर्फ लाइन बिहार पर केंद्रित हो गयी. हालांकि, अब भी पछुआ हवा पूरी ताकत से नहीं बह रही है. उम्मीद है कि अगले 24 घंटे में पछुआ हवा जोर पकड़ सकती है.
आइएमडी, पटना के मुताबिक बिहार में अब तक 563 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो अब तक की सामान्य बारिश (पिछले तीस सालों का औसत) 609़ 4 मिलीमीटर से करीब सात फीसदी कम है. प्रदेश में सबसे कम बारिश दक्षिणी बिहार में हुई है. यहां अधिकतम 41 फीसदी तक कम बारिश हुई है. इस बार केवल उत्तरी-पश्चिमी बिहार में अच्छी बारिश हुई है. उत्तर पूर्वी बिहार मसलन पूर्णिया में भी सामान्य से 22 फीसदी कम होना आश्चर्यजनक है.
मध्य बिहार में भी कम बारिश : मध्य बिहार में अभी सामान्य से काफी कम बारिश हुुई है. पटना में अब तक सामान्य से 36 फीसदी कम बारिश हुई है. आइएमडी, पटना के मुताबिक राजधानी में इस समय तक की सामान्य बारिश 546़ 5 मिलीमीटर है, जबकि अब तक यहां 36 फीसदी कम 350.1 मिलीमीटर बारिश हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




