पटना : सैदपुर, बादशाही और कुर्जी नालों की डीपीआर एक माह में फाइनल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : मुख्य सचिव दीपक कुमार ने राजधानी के प्रमुख तीन नालों पर सड़क निर्माण को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की. इसमें सैदपुर नाला, बादशाही नाला और कुर्जी नाला शामिल हैं. बैठक में उपस्थित पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद, पटना के प्रमंडलीय […]
विज्ञापन
पटना : मुख्य सचिव दीपक कुमार ने राजधानी के प्रमुख तीन नालों पर सड़क निर्माण को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की. इसमें सैदपुर नाला, बादशाही नाला और कुर्जी नाला शामिल हैं. बैठक में उपस्थित पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद, पटना के प्रमंडलीय आयुक्त आनंद किशोर और पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि उपस्थित थे.
बैठक के बाद पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव ने बताया कि तीनों नालों का डीपीआर का ड्राफ्ट तैयार है. एक माह के अंदर अंतिम डीपीआर तैयार हो जायेगा. मुख्य सचिव ने इन तीनों प्रमुख नालों में जल निकासी और उसके ऊपर सड़क निर्माण को लेकर कुछ सुझाव दिया है. उसे ध्यान में रखते हुए डीपीआर तैयार किया जायेगा. इसके बाद सरकार से इसकी स्वीकृति ली जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










