ePaper

एक दर्जन से अधिक एसडीपीओ और डीएसपी को शोकॉज की तैयारी, जानें क्‍या है मामला

Updated at : 09 Aug 2019 8:25 AM (IST)
विज्ञापन
एक दर्जन से अधिक एसडीपीओ और डीएसपी को शोकॉज की तैयारी, जानें क्‍या है मामला

पटना : ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले एसडीपीओ – डीएसपी को दंडित करने की कार्रवाई की कड़ी में एक दर्जन से अधिक एसडीपीओ और डीएसपी को शोकॉज जारी करने की तैयारी कर ली गयी है. डीजीपी की अनुशंसा पर गृह विभाग कभी भरी विभागीय कार्यवाही शुरू करने से पहले की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा […]

विज्ञापन
पटना : ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले एसडीपीओ – डीएसपी को दंडित करने की कार्रवाई की कड़ी में एक दर्जन से अधिक एसडीपीओ और डीएसपी को शोकॉज जारी करने की तैयारी कर ली गयी है. डीजीपी की अनुशंसा पर गृह विभाग कभी भरी विभागीय कार्यवाही शुरू करने से पहले की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है. कटिहार, मढौरा, सरैया के एसडीपीओ काे शोकॉज जारी किया जा चुका है.
दो अगस्त को चार अधिकारियों को शोकॉज जारी किया था. कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने सभी जोनल आइजी से अपना काम ठीक से न करने वाले पांच-पांच एसडीपीओ- डीएसपी के नाम मांगे थे.
विभागीय कार्रवाई के लिए की संस्तुति : पुलिस मुख्यालय ने जोनल आइजी द्वारा चिह्नित करीब बीस डीएसपी-एसडीपीओ पर विभागीय कार्रवाई के लिये संस्तुति की थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन