पटना : 223 अभ्यर्थियों को आज मिलेगी नौकरी की सौगात
Updated at : 08 Aug 2019 5:52 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : जिला परिषद में पांचवें चरण के लिए मेरिट लिस्ट के जरिये चुने गये 223 अभ्यर्थियों को तीन साल के इंतजार के बाद गुरुवार को नौकरी की सौगात मिलेगी. गुरुवार को केवी सहाय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चयनित नियोजित शिक्षकों को काउंसेलिंग के दौरान स्कूल चयन का मौका दिया जायेगा. इसके बाद नियुक्ति पत्र […]
विज्ञापन
पटना : जिला परिषद में पांचवें चरण के लिए मेरिट लिस्ट के जरिये चुने गये 223 अभ्यर्थियों को तीन साल के इंतजार के बाद गुरुवार को नौकरी की सौगात मिलेगी. गुरुवार को केवी सहाय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चयनित नियोजित शिक्षकों को काउंसेलिंग के दौरान स्कूल चयन का मौका दिया जायेगा. इसके बाद नियुक्ति पत्र बांटे जायेंगे.
इस पूरी प्रक्रिया के दौरान दो सीनियर मजिस्ट्रेट मौजूद रहेंगे. समूची प्रक्रिया की वीडियो रिकाॅर्डिंग होगी. अभ्यर्थियों को केवी सहाय हाइस्कूल में सुबह 10 बजे बुलाया गया है. जानकारी के मुताबिक नियोजन कमेटी ने नियोजन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से निबटाने के लिए डीएम, सीनियर एसपी समेत सभी संबंधित अफसरों को लॉ एंड ऑर्डर के लिहाज से उचित उपाय करने के लिए कहा है.
रोस्टर का सख्ती से कराया जायेगा पालन : नियोजन समिति नियुक्तियों में पारदर्शिता और स्पष्टता के लिए रोस्टर के नियम का सख्ती से पालन करेगी. इस संबंध में शिक्षा विभाग के आला अफसरों की भी निगाह है. महिला आरक्षण के निर्धारित कोटे से अधिक नियुक्तियां संभव हो सकती हैं, लेकिन कम नहीं होंगी. सबसे पहले दिव्यांग महिला को और उसके बाद दिव्यांग पुरुष अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया जायेगा.
इसके बाद अत्यंत कमजोर वर्ग की महिला और पुरुष को बुलाया जायेगा. इसके बाद क्रमश: अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग आदि आरक्षित वर्ग को बुलाया जायेगा. इसके बाद जेनरल केटेगरी के अभ्यर्थियों की बारी आयेगी. स्कूल चयन के दौरान विशेष रजिस्टर पर हस्ताक्षर कराये जायेंगे. गौरतलब है कि इससे पहले पांचवें चरण के लिए नियोजन पत्र 28 जुलाई तक बांटे जाने थे, लेकिन चयन सूची को अंतिम रूप न मिल पाने के कारण नियोजन पत्र नहीं बांटे जा सके.
ये दस्तावेज लाने होंगे
– एसटीइटी का मूल प्रमाण पत्र
– शैक्षणिक मूल दस्तावेज
– आरक्षण संबंधी प्रमाण पत्र
– आवासीय प्रमाण पत्र
– दस्तावेज स्व अभिप्रमाणित हों
– अभ्यर्थियों को किसी भी कार्यपालक अधिकारी की तरफ से जारी शपथ पत्र देंगे कि वे किसी भी नियोजन इकाई में पूर्व से समान वेतन पर नियोजित नहीं हैं.
क्या कहते हैं अधिकारी
चयनित अभ्यर्थियों को अपने मल दस्तावेज लाने होंगे. उनका वेरिफिकेशन किया जायेगा. इसी दौरान स्कूल चयन और नियोजन पत्र भी बांट दिये जायेंगे.
– केशव प्रसाद, डीपीओ (स्थापना) पटना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




