पटना : सीबीएसइ ने लिस्ट ऑफ कैंडीडेट की मांगी जानकारी
Updated at : 03 Aug 2019 9:30 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : सीबीएसइ ने वर्ष 2019-20 के शैक्षणिक साल में कक्षा10वीं व 12वीं की लिस्ट ऑफ कैंडीडेट (एलओसी) के लिए ऑनलाइन जानकारी मांगी है. इसके लिए उसने शुक्रवार को ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया है. सीबीएसइ ने संबद्ध स्कूलों को निर्देशित किया है कि वे बच्चों के रजिस्ट्रेशन की व्यापक जानकारी भरना सुनिश्चित करें. सीबीएसइ के […]
विज्ञापन
पटना : सीबीएसइ ने वर्ष 2019-20 के शैक्षणिक साल में कक्षा10वीं व 12वीं की लिस्ट ऑफ कैंडीडेट (एलओसी) के लिए ऑनलाइन जानकारी मांगी है. इसके लिए उसने शुक्रवार को ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया है.
सीबीएसइ ने संबद्ध स्कूलों को निर्देशित किया है कि वे बच्चों के रजिस्ट्रेशन की व्यापक जानकारी भरना सुनिश्चित करें. सीबीएसइ के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इस बार लिस्ट आॅफ कैंडीडेट या रजिस्ट्रेशन कराने में स्कूलों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भी देना होगा. आॅनलाइन अपलोड की गयी इसी जानकारी के आधार पर एडमिट कार्ड जारी किये जायेंगे. बच्चे की इसी जानकारी को अंतिम मानकर सीबीएसइ बोर्ड उनके लिए परीक्षा प्रबंध करेगा.
जानकारी के मुताबिक लिस्ट ऑफ कैंडीडेट पर सीबीएसइ की विशेष नजर है. दरअसल वह फ्लाइंग स्टूडेंट को इस बार किसी भी कीमत पर परीक्षा न देने के लिए प्रतिबद्ध है.
इसके लिए उसने लिस्ट ऑफ कैंडीडेट में दी गयी जानकारी खासतौर पर उनकी उपस्थिति के क्राॅस चेक करने के लिए विशेष उपाय किये हैं. कुल मिला कर बिना क्लास लिए किसी भी विद्यार्थी को इस बार परीक्षा दिलाने के रास्तों पर सीबीएसइ ने सख्त नजर रखी हुई है. लिस्ट ऑफ कैंडीडेट की जानकारी में प्राचार्य को जवाबदेह बनाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




