पटना : पैक्स चुनाव पर बनी रहेगी यथास्थिति
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : पैक्स चुनाव को लेकर पटना हाइकोर्ट के यथा स्थिति बनाये रखने संबंधी आदेश के बाद फिलहाल चुनाव टल गया है. माना जा रहा है कि आठ अगस्त को इस मामले में पटना उच्च न्यायालय में दोबारा सुनवाई की तिथि मुकर्रर की गयी है. इस दिन सुनवाई के बाद ही चुनाव को लेकर अंतिम […]
विज्ञापन
पटना : पैक्स चुनाव को लेकर पटना हाइकोर्ट के यथा स्थिति बनाये रखने संबंधी आदेश के बाद फिलहाल चुनाव टल गया है. माना जा रहा है कि आठ अगस्त को इस मामले में पटना उच्च न्यायालय में दोबारा सुनवाई की तिथि मुकर्रर की गयी है.
इस दिन सुनवाई के बाद ही चुनाव को लेकर अंतिम फैसला हो पायेगा. इस संबंध में गुरुवार को राज्य निर्वाचन प्राधिकार की बैठक हुई. बैठक के बाद कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए सभी जिलों को 30 जुलाई की स्थिति को ही बनाये रखने का निर्देश दिया गया.
गौरतलब है कि प्राधिकार ने 22 अगस्त से पैक्स चुनाव कराने की घोषणा कर दी थी. इसके तहत 22 अगस्त से नामांकन और 14 सितंबर से मतदान की तिथि निर्धारित की गयी थी. लेकिन, इसी दिन कोर्ट ने इस पर यथा स्थिति बनाये रखने का आदेश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










