पटना : कम सुनने वालों को 15 अगस्त से मिलेगी हियरिंग मशीन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : राज्य में 50 साल से अधिक उम्र के वैसे लोग, जो कम सुनते हैं, समाज कल्याण विभाग के माध्यम से इन्हें 15 अगस्त से हियरिंग मशीन दी जायेगी. नयी योजना को हर जिले में शुरू करने के पूर्व विभाग और विश्व बैंक के पदाधिकारियों के बीच करार हुआ है. जानकारी के मुताबिक बिहार […]
विज्ञापन
पटना : राज्य में 50 साल से अधिक उम्र के वैसे लोग, जो कम सुनते हैं, समाज कल्याण विभाग के माध्यम से इन्हें 15 अगस्त से हियरिंग मशीन दी जायेगी. नयी योजना को हर जिले में शुरू करने के पूर्व विभाग और विश्व बैंक के पदाधिकारियों के बीच करार हुआ है. जानकारी के मुताबिक बिहार में कम सुनने वाले या बिल्कुल नहीं सुनने वाले लोगों की पहचान कैंप लगाकर की जायेगी और जांच होने के दूसरे दिन ही मशीन लगा दी जायेगी.
मशीन देने के लिए चलंत मेडिकल कैंप गांव में लगाये जायेंगे, ताकि लोगों की जांच ठीक से हो सके और उनको मशीन मिल सके. हाल के दिनों में कम सुनने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है, जिसमें साउंड पॉल्यूशन का सबसे बड़ा रोल है. समाज कल्याण िवभाग के िनदेशक राजकुमार ने कहा कि कम सुनने वाले लोगों को 15 अगस्त से हियरिंग मशीन देने की तैयारी हो रही है. पूर्व से बनी योजना के तहत बुजुर्गों की नेत्र जांच कर चश्मा देने की योजना बनायी गयी थी.
इन दोनों योजना का लाभ बुजुर्गों को एक साथ मिलना शुरू हो जायेगा. समाज कल्याण विभाग 15 अगस्त से वैसे लोगों को मुफ्त चश्मा देगी, जिनकी उम्र 50 से अधिक हो गयी है. इस योजना के लिए जिलों में भी कैंप लगाये जायेंगे. पंचायतों का चयन अल्फाबेट के मुताबिक होगा. जिन लोगों की आंखों में हल्की परेशानी होगी, उन्हें तुरंत जांच करने के बाद दवा दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










