पटना : म्यूजियम में लोग देख पायेंगे मधुबनी में गिरा उल्का पिंड

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jul 2019 7:00 AM

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने उल्का पिंड के िनरीक्षण के बाद अध्ययन कराने का दिया निर्देश पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित अपने सरकार आवास पर बुधवार को मधुबनी के लौकही अंचल के ग्राम महादेवा में 22 जुलाई को मिले संभावित उल्का पिंड का िनरीक्षण किया. इस दौरान देखा गया कि संभावित उल्का पिंड […]

विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने उल्का पिंड के िनरीक्षण के बाद अध्ययन कराने का दिया निर्देश
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित अपने सरकार आवास पर बुधवार को मधुबनी के लौकही अंचल के ग्राम महादेवा में 22 जुलाई को मिले संभावित उल्का पिंड का िनरीक्षण किया. इस दौरान देखा गया कि संभावित उल्का पिंड में चुंबकीय शक्ति है. इसका वजन करीब 13 किलो है.
मुख्यमंत्री ने इस संभावित उल्का पिंड का अध्ययन कराने का निर्देश दिया है. साथ ही लोगों के अवलोकन के लिए इस पिंड को फिलहाल बिहार म्यूजियम में रखा जायेगा तथा बाद में इसे साइंस म्यूजियम में ट्रांसफर कर दिया जायेगा. इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीशकुमार के परामर्शी अंजनी कुमारसिंह, सीएम के प्रधान सचिव चंचल कुमार, विज्ञान एवं प्राेवैधिकी कीप्रधान सचिव हरजोत कौर, सचिव अनुपम कुमार, सीएम के ओएसडी गोपाल सिंह, अपर सचिव चंद्रशेखर सिंह मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन