पटना : हल्की बारिश से बढ़ी ऊमस

पटना : पटना व आसपास के क्षेत्रों में ऊमस भरी गर्मी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है. भले ही तापमान नहीं बढ़ने के कारण तेज धूप नहीं हो रही, लेकिन आद्रता 80 से 90 फीसदी होने के कारण हवा में नमी बढ़ी है और ऊमस के कारण समस्या हो रही है. […]
पटना : पटना व आसपास के क्षेत्रों में ऊमस भरी गर्मी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है. भले ही तापमान नहीं बढ़ने के कारण तेज धूप नहीं हो रही, लेकिन आद्रता 80 से 90 फीसदी होने के कारण हवा में नमी बढ़ी है और ऊमस के कारण समस्या हो रही है. वहीं, मंगलवार को हल्की बारिश से और परेशानी बढ़ गयी.
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना है. अगले दो से तीन दिन तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. गौरतलब है कि मंगलवार को शहर का अधिकतम 37.4 व न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जानकारी के अनुसार अभी ऊमस से राहत नहीं मिलने की संभावना कम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










