ePaper

फुलवारीशरीफ : एजीएम की पत्नी से चेन झपटी, हिम्मत दिखा दबोचा

Updated at : 24 Jul 2019 7:41 AM (IST)
विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : एजीएम की पत्नी से चेन झपटी, हिम्मत दिखा दबोचा

फुलवारीशरीफ : बाइक सवार दो बदमाशों ने बच्चों को स्कूल छोड़ कर घर आ रही एजीएम की पत्नी के गले से मंगलसूत्र, चेन लूट कर फरार होने लगे. इस बदमाश को पीड़िता ने पकड़ लिया जबकि भाग रहे दूसरे को लोगों ने खदेड़ कर पकड़ लिया और जमकर उनकी पिटायी की.बाद में दोनों को पुलिस […]

विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : बाइक सवार दो बदमाशों ने बच्चों को स्कूल छोड़ कर घर आ रही एजीएम की पत्नी के गले से मंगलसूत्र, चेन लूट कर फरार होने लगे. इस बदमाश को पीड़िता ने पकड़ लिया जबकि भाग रहे दूसरे को लोगों ने खदेड़ कर पकड़ लिया और जमकर उनकी पिटायी की.बाद में दोनों को पुलिस को सौंप दिया.
यह घटना मंगलवार की सुबह छह बजे के आसपास फुलवारीशरीफ थाने के पुर्णेंदुनगर के शिव मंदिर के पास हुई. राजस्थान में दयाल ग्रुप कंपनी के एजीएम प्रशांत कुमार की पत्नी संपन्ना श्री ने बताया कि दोनों बच्चों को पुर्णेंदुनगर शिव मंदिर से स्कूल बस पर चढ़ा कर घर मित्रमंडल सेक्टर डी जाने के दौरान एक बाइक पर दो बदमाश आगे से आकर मुझे रोका. बाइक पर पीछे बैठा बदमाश मेरी गर्दन से मंगलसूत्र और चेन झपट लिया.
इस दौरान दोनों भागने लगे. भागने के दौरान एक बदमाश को मैंने पकड़ लिया और शोर गुल करने लगी. बदमाश छुड़ाने के दौरान एक तमाचा भी रसीद कर दिया. तब भी हाथ नहीं छोड़ा. दांत काट कर मंगलसूत्र और चेन को अपने कब्जे में लिया. वहीं दूसरा बदमाश बाइक से भागने के दौरान गिर गया. स्थानीय लोग उसे खदेड़ कर पकड़ा. दोनों की जमकर पिटायी कर दी. पुलिस को बुला कर सौंप दिया. दोनों बदमाश में एक जहानाबाद का रहने वाला मुकेश और दूसरा राकेश जो जमुई का रहने वाला है. इनके पास 7200 नकद, एक अंगूठी, दो सोने की चेन और एक घड़ी बरामद की गयी है. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन