चार तक रद्द रहेगी पटना से दिल्ली की एक जोड़ी फ्लाइट, जानें
Updated at : 23 Jul 2019 6:31 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : चार अगस्त तक एयर इंडिया की पटना से दिल्ली आने जाने वाली एक जोड़ी फ्लाइट रद्द रहेगी. फ्लाइट संख्या AI415 जो शाम में 6.20 में दिल्ली से आती है अभी अगले 13 दिन और नहीं आयेगी. इसकी वजह से AI416 भी दिल्ली नहीं जायेगी क्योंकि यही फ्लाइट AI416 बनकर शाम सात बजे दिल्ली […]
विज्ञापन
पटना : चार अगस्त तक एयर इंडिया की पटना से दिल्ली आने जाने वाली एक जोड़ी फ्लाइट रद्द रहेगी. फ्लाइट संख्या AI415 जो शाम में 6.20 में दिल्ली से आती है अभी अगले 13 दिन और नहीं आयेगी. इसकी वजह से AI416 भी दिल्ली नहीं जायेगी क्योंकि यही फ्लाइट AI416 बनकर शाम सात बजे दिल्ली के लिए उड़ती है.
दोनोंं फ्लाइटों के रद्द होने की वजह एयरलाइंस के द्वारा नहीं बतायी गयी है लेकिन जानकारों की मानें तो इसकी वजह हज यात्रियों को ले जाने में एयर इंडिया के विमानों की व्यस्तता है. पटना दिल्ली रूट पर यात्रियों का अधिक दबाव रहने से इन दोनों फ्लाइटों के रद्द रहने के कारण यात्रियों की परेशानी अभी अगले कुछ दिनों तक बनी रहेगी और विमान किराये और टिकटों की उपलब्धता पर इसका असर दिखेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




