ePaper

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री एवं केरल की पूर्व राज्यपाल शीला दीक्षित के निधन पर सीएम नीतीश ने जताया दुख

Updated at : 20 Jul 2019 6:19 PM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री एवं केरल की पूर्व राज्यपाल शीला दीक्षित के निधन पर सीएम नीतीश ने जताया दुख

पटना : बिहारके मुख्यमंत्री सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री एवं केरल की पूर्व राज्यपाल शीला दीक्षित के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्रीनीतीश कुमार ने अपने शोक-संदेश में कहाहै कि शीला दीक्षित एक प्रख्यात राजनेत्री एवं प्रसिद्ध समाजसेवी थीं. वे मृदुभाषी, बेहद मिलनसार एवं लोगों […]

विज्ञापन

पटना : बिहारके मुख्यमंत्री सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री एवं केरल की पूर्व राज्यपाल शीला दीक्षित के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्रीनीतीश कुमार ने अपने शोक-संदेश में कहाहै कि शीला दीक्षित एक प्रख्यात राजनेत्री एवं प्रसिद्ध समाजसेवी थीं. वे मृदुभाषी, बेहद मिलनसार एवं लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थीं.

सीएम नीतीश ने कहा कि दिल्ली के विकास के लिये उन्होंने काफी कार्य किये. उनके निधन से न केवल दिल्ली बल्कि पूरे देशके राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भी दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री व केरल की पूर्व राज्यपाल तथा कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री शीला दीक्षित के निधन पर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन