पटना : हर दिन अलग किस्म के अपराधी पकड़ेगी पुलिस
Updated at : 15 Jul 2019 6:09 AM (IST)
विज्ञापन

अनुज शर्मा एसएसपी को मिलेगा सप्ताह में दो दिन नया टास्क, पहला निशाना होंगे प्राॅपर्टी क्रिमिनल्स पटना : राज्य पुलिस अब दिन के हिसाब से अपराधियों के खिलाफ अपना ड्राइव चलायेगी. एसपी-एसएसपी को सप्ताह में दो दिन नया टास्क मिलेगा. यह टास्क मोस्ट वांटेंड अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई का होगा. इसकी शुरुआत प्रॉपर्टी से जुड़े […]
विज्ञापन
अनुज शर्मा
एसएसपी को मिलेगा सप्ताह में दो दिन नया टास्क, पहला निशाना होंगे प्राॅपर्टी क्रिमिनल्स
पटना : राज्य पुलिस अब दिन के हिसाब से अपराधियों के खिलाफ अपना ड्राइव चलायेगी. एसपी-एसएसपी को सप्ताह में दो दिन नया टास्क मिलेगा. यह टास्क मोस्ट वांटेंड अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई का होगा.
इसकी शुरुआत प्रॉपर्टी से जुड़े अपराध करने वालों पर पुलिस कार्रवाई से होगी. रेंज डीआइजी इसके कार्यान्वयन पर नजर रखेंगे. मुख्यालय से मिले टास्क पर जिला पुलिस कितना खरी उतरी यह रिपोर्ट जोनल आइजी पुलिस मुख्यालय भेजेंगे. यही नहीं एसपी-एसएसपी को अपने कंट्रोल रूप की वीडियो फुटेज देखकर यह सुनिश्चित करना होगा कि गश्ती वाहनों का मूवमेंट निर्धारित मानक से हो रहा है. दिन की पेट्रोलिंग भी रात की तरह होगी.
क्राइम कंट्रोल के लिए डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने हाल ही में एक बैठक की थी. इसमें अपराधियों पर कार्रवाई के साथ-साथ जनता में पुलिस का इकबाल कायम करने का संदेश देने वाली योजना तैयार की गयी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सभी जिलों में एक्टिव अपराधियों की सूची बन गयी है. इस सूची के आधार पर अपराधियों की श्रेणी बनायी जा रही है.
इसके बाद सप्ताह में दो दिन विशेष अभियान चलायेगा. पुलिस मुख्यालय से 24 घंटे पहले सभी आइजी-डीआइजी, एसएसपी-एसपी को सूचना जायेगी कि आज किस किस्म के अपराधियों पर कार्रवाई की जानी है. अभियान की शुरुआत प्राॅपर्टी क्राइम (कैश लूट, डकैती-अपहरण) करने वालों पर कार्रवाई से होगी.
एसएसपी रोजाना देखेंगे पेट्रोलिंग की फुटेज
अब तक डीआइजी को हफ्ते में तीन दिन, एसएसपी चार दिन और डीएसपी को पांच दिन चेक करना होता था कि गश्ती ठीक से हो रही है कि नहीं. डीजीपी ने इसे और भी सख्त बना दिया है. अब राज्य के सभी थानों के पेट्रोलिंग वाहनों में जीपीआरएस लगाकर कंट्रोल रूम बनाने का निर्देश दिया गया है. एसएसपी को रोजाना ऑफिस 24 घंटे पुराने ट्रैकिंग रिकार्ड को देखना होगा.
अधिकारी बोले
अपराधियों पर कठोर कार्रवाई और पुलिसिंग को और बेहतर बनाने को डीजीपी के आदेश पर एक्शन प्लान बनाया गया है. एसएसपी पेट्राेलिंग की रोजाना निगरानी करेंगे. एक माह का रिकाॅर्ड सुरक्षित रखा जायेगा. वारदात होने यह चेक किया जायेगा कि उस क्षेत्र का पेट्रोलिंग वाहन घटना स्थल से कितनी दूर था. आसपास के गश्ती दल का क्या मूवेंट रहा.
जितेंद्र कुमार, एडीजी मुख्यालय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




