IRCTC टेंडर घोटाला : दिल्ली रवाना हुए तेजस्वी, पटियाला हाउस कोर्ट में कल है उनकी पेशी

नयी दिल्ली/पटना : आईआरसीटीसी टेंडर घोटाले के मामले में मंगलवार को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में बिहारके पूर्व उपमुख्यमंत्रीएवंराजदसुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव की पेशी है. इसी के मद्देनजर राजद नेता तेजस्वी यादव आज दिल्ली के लिए रवाना हो गये है. ज्ञात हो कि आईआरसीटीसी होटल आवंटन मामले में सीबीआई […]
नयी दिल्ली/पटना : आईआरसीटीसी टेंडर घोटाले के मामले में मंगलवार को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में बिहारके पूर्व उपमुख्यमंत्रीएवंराजदसुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव की पेशी है. इसी के मद्देनजर राजद नेता तेजस्वी यादव आज दिल्ली के लिए रवाना हो गये है.
ज्ञात हो कि आईआरसीटीसी होटल आवंटन मामले में सीबीआई के बाद ईडी ने पटियाला हाउस कोर्ट में लालू एंड फेमली के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कियाथा. चार्जशीट में ईडी ने कई अहम सबूत की बात कही थी. चार्जशीट में ईडी ने लालू प्रसाद यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव, पूर्व मंत्री प्रेमचंद्र गुप्ता, उनकी पत्नी सरला गुप्ता और तत्कालीन एमडी बीके अग्रवाल के अलावा अन्य लोगों को आरोपी बनाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










