पटना सिटी : भोजपुरी अभिनेत्री दो बेटियों के साथ लापता, प्राथमिकी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना सिटी : भोजपुरी फिल्म की अभिनेत्री नीलम सिंह उर्फ नीलम देवी दो बेटियों के साथ बीते दो दिनों से घर छोड़ कर लापता हैं. लापता अभिनेत्री के पति ने इस संबंध में अगमकुआं थाने में शिकायत दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद पुलिस छानबीन कर रही […]
विज्ञापन
पटना सिटी : भोजपुरी फिल्म की अभिनेत्री नीलम सिंह उर्फ नीलम देवी दो बेटियों के साथ बीते दो दिनों से घर छोड़ कर लापता हैं. लापता अभिनेत्री के पति ने इस संबंध में अगमकुआं थाने में शिकायत दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद पुलिस छानबीन कर रही है.
अगमकुआं थाना में दर्ज शिकायत में पति बालगोविंद सिंह ने आशंका जतायी है कि पत्नी उसे छोड़ कर दूसरी शादी करने वाली है. दर्ज शिकायत में पति ने पुलिस को दिये आवेदन में कहा है कि झारखंड के पलामू जिला स्थित चैनपुर थाना के रामपुर गांव निवासी है. वर्तमान में वह अगमकुआं थाना के बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी में रहते हैं.
बीते तीन जुलाई को 27 वर्षीया पत्नी नीलम सिंह उर्फ नीलम देवी दो पुत्रियों 11 वर्ष की समीक्षा व छह वर्ष की सन्ना को लेकर घर से निकली. इसके बाद से उसका कोई अता -पता नहीं है. इसी बीच उनके मोबाइल पर नीलम देवी की मित्र श्वेता शाही ने मैसेज किया कि आपकी पत्नी शादी करने जा रही है. आवेदन में पति ने उचित कार्रवाई की गुहार थानाध्यक्ष से लगायी है. पुलिस व परिजनों ने बताया कि नीलम की शादी पलामू जिले के चैनपुर के रहने वाले बालगोविंद सिंह के साथ 18 जुलाई, 2007 को हुई थी.
काफी समय से नीलम और बालगोविंद अपने परिवार के साथ पटना अगमकुआं थाना के तहत बहादुरपुर के हाउिसंग कॉलोनी में रह रहे थे. यहां नीलम डांस क्लास भी चलाती थी. बताया जाता है कि नीलम टीवी शो भउजी नंबर वन व बिग मेम साहब में भी भाग ले चुकी हैं. भोजपुरी एलबम व फिल्मों में भी काम किया है.थानाध्यक्ष ने बताया कि पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










