पटना : खराबी से विमान की हुई रफ लैंडिंग
Updated at : 05 Jul 2019 8:16 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : तकनीकी खराबी से इंडिगो के विमान की गुरुवार को पटना एयरपोर्ट पर रफ लैंडिंग हुई. इसमें संयोग से यात्रियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और उनकी जान बाल बाल बची. विमान बेंगलुरु से कोलकाता होते हुए पटना आ रही थी. यह घटना सुबह 9.35 बजे में हुई. फ्लाइट संख्या 6E6359 बनकर यही विमान […]
विज्ञापन
पटना : तकनीकी खराबी से इंडिगो के विमान की गुरुवार को पटना एयरपोर्ट पर रफ लैंडिंग हुई. इसमें संयोग से यात्रियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और उनकी जान बाल बाल बची. विमान बेंगलुरु से कोलकाता होते हुए पटना आ रही थी. यह घटना सुबह 9.35 बजे में हुई. फ्लाइट संख्या 6E6359 बनकर यही विमान 10.05 में लखनऊ के लिए जाती है, लेकिन इस घटना के बाद विमान ग्राउंडेड हो गया और उसके यात्रियों को विशेष विमान से लखनऊ और वहां से मुंबई भेजा गया.
विमान की देर रात तक मरम्मत हो गयी थी, वह शुक्रवार को पटना से वापस लौटेगी. इसके अलावा भी एक दर्जन विमान गुरुवार को पटना एयरपोर्ट से देर से परिचालित हुए. इनमें से 10 की देरी एक घंटे से कम रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




