पटना : राजद ने पुणे की दुर्घटना पर जताया शोक, मिले मुआवजा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सहित राजद नेताओं ने महाराष्ट्र के पुणे के कौंधवा मे दीवार गिरने से हुए हादसे में 15 बिहारी मजदूरों की मोत पर गहरा शोक जताया है. राजद ने मृतक के परिजनों को पर्याप्त मुआवजा देने की मांग की है. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, विधायक तेजप्रताप […]
विज्ञापन
पटना : पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सहित राजद नेताओं ने महाराष्ट्र के पुणे के कौंधवा मे दीवार गिरने से हुए हादसे में 15 बिहारी मजदूरों की मोत पर गहरा शोक जताया है. राजद ने मृतक के परिजनों को पर्याप्त मुआवजा देने की मांग की है.
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, विधायक तेजप्रताप यादव, सांसद मीसा भारती ने पुणे के कौंधवा मे दीवार गिरने के हादसे मे बिहार राज्य के कटिहार जिले के 15 मजदूरों की हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है और मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी है . इन लोगों ने महाराष्ट्र सरकार से अपील की है कि वे मृतक के आश्रितों को समुचित सहायता दें और घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था करें.
राजद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामचंद्र पूर्वे, प्रधान महासचिव आलोक कुमार मेहता व राजद नेता चितरंजन गगन ने मृतकों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है. उन्होंने कहा है कि बिहार में रोजगार नहीं मिलने के कारण दूसरे राज्यों में पलायन करने वालों की संख्या बढ़ रही है.
मांझी ने जताया शोक
पटना : हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने पूणे में हादसे में मारे गये मजदूरों के प्रति शोक जताया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख मुआवजा व घायलों का समुचित इलाज कराने की सरकार से मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










