बिहार में बच्चों की मौत को लेकर युवा कांग्रेस का हर्षवर्धन के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jun 2019 6:35 PM
नयी दिल्ली : बिहार में इन्सेफेलाइटिस से बच्चों की मौत को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के खिलाफ प्रदर्शन किया और मांग की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मामले में जवाबदेही तय करें. युवा कांग्रेस अध्यक्ष केशव चंद यादव और उपाध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के नेतृत्व संगठन के कार्यकर्ताओं ने […]
नयी दिल्ली : बिहार में इन्सेफेलाइटिस से बच्चों की मौत को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के खिलाफ प्रदर्शन किया और मांग की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मामले में जवाबदेही तय करें. युवा कांग्रेस अध्यक्ष केशव चंद यादव और उपाध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के नेतृत्व संगठन के कार्यकर्ताओं ने हर्षवर्धन की आवास की ओर बढ़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले रोक दिया और हिरासत में ले लिया. बाद में इन्हें छोड़ दिया गया.
इस मौके पर यादव ने कहा, ‘‘मासूम बच्चों की मौत एक दुखद मामला है. प्रधानमंत्री को इस मामले में जवाबदेही तय करनी चाहिए.” प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










