पटना : हनवारा पुल पर मार्च तक शुरू हो जायेगा आवागमन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Jun 2019 9:04 AM (IST)
विज्ञापन

बिहार और झारखंड को जोड़ने वाली सड़क पटना : बिहार-झारखंड को जोड़ने वाले भागलपुर जिले में स्थित हनवारा पुल पर आवागमन मार्च महीने तक शुरू हो जायेगा. यह पुल करीब चार साल से बनकर तैयार है, झारखंड की तरफ सड़क व एप्रोच रोड बन चुका है. लेकिन, बिहार की तरफ एप्रोच रोड नहीं बन पाने […]
विज्ञापन
बिहार और झारखंड को जोड़ने वाली सड़क
पटना : बिहार-झारखंड को जोड़ने वाले भागलपुर जिले में स्थित हनवारा पुल पर आवागमन मार्च महीने तक शुरू हो जायेगा. यह पुल करीब चार साल से बनकर तैयार है, झारखंड की तरफ सड़क व एप्रोच रोड बन चुका है.
लेकिन, बिहार की तरफ एप्रोच रोड नहीं बन पाने के कारण इस पर आवागमन शुरू नहीं हो सका है. एप्रोच रोड बनने में मुख्य समस्या जमीन अधिग्रहण थी. इसका जल्द समाधान करने का निर्देश पथ निर्माण विभाग ने भागलपुर के डीएम को दिया है. इसके लिए कार्रवाई शुरू हो गयी है. सूत्रों का कहना है कि वर्ष 2015 में करीब 20 करोड़ की लागत से बिहार व झारखंड को जोड़ने वाला गेरुआ नदी पर हनवारा पुल बन गया था. इसका आधा हिस्सा बिहार व आधा झारखंड में है. झारखंड की तरफ से इस पुल पर पहुंचने के लिए एप्रोच रोड और सड़क बन चुकी है. वहीं, बिहार की तरफ से इस पुल पर पहुंचने के लिए एप्रोच रोड अब तक नहीं बन सका है. इसकी मुख्य वजह जमीन की समस्या है. यहां लोगों की निजी जमीन है जिसका अधिग्रहण नहीं हो सका है.
समस्या का समाधान करने का निर्देश
पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा ने बताया कि इस पुल पर जाने के लिए एप्रोच रोड बनना है. इसके लिए भूमि अधिग्रहण किया जाना है. उन्होंने कहा कि वे भागलपुर गये थे और हनवारा पुल के पास भूमि अधिग्रहण के संबंध में भागलपुर के डीएम से बातचीत की.
उन्हें निर्देश दिया है कि जमीन मालिकों को मुआवजादेकर भूमि अधिग्रहण कर एप्रोच रोड बनाने की दिशा में अविलंब कार्रवाई करें. इस दिशा में काम शुरू हो चुका है और उम्मीद है कि भूमि अधिग्रहण की समस्या जल्द निबट जायेगी. एप्रोच रोड बनाने के बाद मार्च तक आवागमन शुरू हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




