पटना :ठनके की चपेट में आने से छह लोगों की मौत

Updated at : 23 Jun 2019 9:02 AM (IST)
विज्ञापन
पटना :ठनके की चपेट में आने से छह लोगों की मौत

पटना : ठनके की चपेट में आने से शनिवार को बेगूसराय में एक, भोजपुर में एक, बक्सर में एक, खगड़िया, कटिहार व रोहतास में में एक-एक की मौत हो गयी. बेगूसराय के गढ़पुरा प्रखंड की सोनमा पंचायत में ठनका गिरने से खेत में काम कर रहे चार मजदूर झुलस गये, जिनमें मुन्नी कुमारी की मौत […]

विज्ञापन

पटना : ठनके की चपेट में आने से शनिवार को बेगूसराय में एक, भोजपुर में एक, बक्सर में एक, खगड़िया, कटिहार व रोहतास में में एक-एक की मौत हो गयी. बेगूसराय के गढ़पुरा प्रखंड की सोनमा पंचायत में ठनका गिरने से खेत में काम कर रहे चार मजदूर झुलस गये, जिनमें मुन्नी कुमारी की मौत हो गयी. वहीं, भोजपुर के सहार में ठनका गिरने से पति-पत्नी सहित चार लोग झुलस गये, जिनमें से शीतल कुमारी की मौत हो गयी. वहीं, बक्सर के सिकरौल थाने के रेंका गांव में ठनके के से गुड्डू यादव की मौत हो गयी.

साथ ही खगड़िया के पसराहा में बकरी चराने गये किशोर की मौत ठनके से हो गयी. इधर, कटिहार के फलका थाने की मोरसंडा पंचायत के छोटीचातर में शुकन पासवान की जान चली गयी. रोहतास के नौहट्टा थाने की कैमूर पहाड़ी पर स्थित कुबा गांव के किनारे गीता देवी की ठनके की चपेट में आने से मौत हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन