फुलवारीशरीफ : बैंक लाभुकों को लाभ पहुंचाने में तेजी दिखाएं
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

फुलवारीशरीफ : कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं में लोन देने और अन्य कार्यों में कोताही बरतने वाले बैंकों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. सरकार की विभिन्न योजनाओं में लाभुकों को लाभ पहुंचाने में बैंक तेजी दिखाएं. उन्होंने कहा कि इस समीक्षात्मक बैठक में जो बैंक मैनेजर, […]
विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं में लोन देने और अन्य कार्यों में कोताही बरतने वाले बैंकों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. सरकार की विभिन्न योजनाओं में लाभुकों को लाभ पहुंचाने में बैंक तेजी दिखाएं. उन्होंने कहा कि इस समीक्षात्मक बैठक में जो बैंक मैनेजर, अन्य कृषि पदाधिकारी, योजनाओं से संबंधित अधिकारी नहीं आये हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
कृषि मंत्री, डॉ प्रेम कुमार बामेती, पटना के सभागार में विभिन्न योजनाओं में पटना जिले के लाभान्वित होने वाले कृषकों, संबंधित बैंक अधिकारियों व विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक के दौरान उक्त बातें कहीं. बैठक में प्रधान सचिव, कृषि विभाग सुधीर कुमार, उमेश प्रसाद मंडल, अरविंद शर्मा, जय प्रकाश नारायण, पटना मिल्क यूनियन के प्रबंध निदेशक सुधीर कुमार सिंह, पटना स्टेट बैंक के प्रबंधक रमेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










