लालू-तेजस्वी दूसरों पर थोप रहे हार का ठीकरा
Updated at : 21 Jun 2019 5:19 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने गुरुवार को कहा है कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लोकसभा में पार्टी की हार का ठीकरा अन्य नेताओं व प्रवक्ताओं के सिर पर फोड़ना चाहते हैं. उनको लगता है कि इनकी हार इनके नेताओं, कार्यकर्ताओं व प्रवक्ताओं […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने गुरुवार को कहा है कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लोकसभा में पार्टी की हार का ठीकरा अन्य नेताओं व प्रवक्ताओं के सिर पर फोड़ना चाहते हैं. उनको लगता है कि इनकी हार इनके नेताओं,
कार्यकर्ताओं व प्रवक्ताओं के कारण हुई है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव कहां हैं? यह किसी को पता नहीं, लेकिन उनकी पार्टी में क्या हो रहा है इसकी उन्होंने कोई जानकारी नहीं ली है.
इस दौरान उनके प्रवक्ताओं ने ही उनकी पार्टी का स्टैंड रखा है और उन्होंने अपने प्रवक्ताओं की इमानदारी पर शक करते हुए उन्हें हटा दिया. ऐसे में जिस तरह लोकसभा में राजद का नाम लेने वाला कोई नहीं है, उसी तरह टीवी व अखबार में भी राजद का नाम लेने वाला कोई नेता नहीं मिलने वाला है. उन्होंने कहा है कि बिहार विधानसभा का माॅनसून सत्र चलने वाला है. ऐसे में तेजस्वी के भी आने का वक्त हो चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




