राहत की उम्मीद : आज दोपहर बाद से 19 जून तक बारिश का पूर्वानुमान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : राज्य के लू से प्रभावित 20 जिलों को 17 जून से 19 जून के बीच तापमान से कुछ राहत मिल सकती है. 48 घंटे की जबरदस्त तपिश के बाद प्रदेश की स्थानीय मौसमी दशाओं से थंडरस्टोर्म विकसित होने की संभावना बनी है. पूर्वी यूपी से भी एक थंडरस्टोर्म विकसित हो रहा है. आइएमडी […]
विज्ञापन
पटना : राज्य के लू से प्रभावित 20 जिलों को 17 जून से 19 जून के बीच तापमान से कुछ राहत मिल सकती है. 48 घंटे की जबरदस्त तपिश के बाद प्रदेश की स्थानीय मौसमी दशाओं से थंडरस्टोर्म विकसित होने की संभावना बनी है. पूर्वी यूपी से भी एक थंडरस्टोर्म विकसित हो रहा है.
आइएमडी पटना के मुताबिक यह थंडरस्टोर्म वेस्ट असम की तरफ बढ़ रहा है. उम्मीद है कि बिहार में कुछ जगहों पर बारिश हो. आइएमडी, पटना के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी आनंद शंकर ने बताया कि अगले 24-48 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होगी. यह बारिश लोकल सिस्टम से होने का अनुमान है.
पटना रहा सबसे गर्म शहर
रविवार को भी पटना प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा है. पटना का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि गया अधिकतम तापमान 44.4 रहा.
शहर अधि. न्यूनतम
पटना 45.0 30.0
गया 44.4 30.6
भागलपुर 41.0 28.6
मुजफ्फरपुर 40.6 28.6
पूर्णिया 36.2 28.3
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










