पटना : दो अपराधी गिरफ्तार 10.24 लाख बरामद
Updated at : 14 Jun 2019 9:01 AM (IST)
विज्ञापन

आलमगंज 60 लाख लूटकांड पटना : आलमगंज थाने के एनएनसीएच के पास 17 मई को राधारानी ट्रेडर्स मलिया महादेव के चावल कारोबारी प्रशांत कुमार उर्फ विक्की के 60 लाख लूटकांड मामले का पटना पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने में शामिल दो अपराधियों अविनाश कुमार (नवीनगर, नवादा) व […]
विज्ञापन
आलमगंज 60 लाख लूटकांड
पटना : आलमगंज थाने के एनएनसीएच के पास 17 मई को राधारानी ट्रेडर्स मलिया महादेव के चावल कारोबारी प्रशांत कुमार उर्फ विक्की के 60 लाख लूटकांड मामले का पटना पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है.
पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने में शामिल दो अपराधियों अविनाश कुमार (नवीनगर, नवादा) व टिंकू कुमार उर्फ सुधीर कुमार (पोस्टल पार्क) को गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ ही इन लोगों के पास से लूटे गये 10.24 लाख रुपये बरामद कर लिये गये हैं.
अविनाश राजीव नगर में दास जी के मकान में और टिंकू कुमार पोस्टल पार्क में नगिना प्रसाद के मकान में किरायेदार के रूप में कई साल से रह रहे थे. इन दोनों से पूछताछ में यह बात सामने आयी है कि आठ की संख्या में रहे अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था और चावल कारोबारी के कर्मचारी पारसनाथ ने लाइनर की भूमिका अदा की थी.
पुलिस ने पारस नाथ को चार जून को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और इससे ही पुलिस को अन्य आरोपितों के संबंध में जानकारी मिली थी. उन्होंने बताया कि 2014 में फतुहा के इलाहाबाद बैंक में हुए कैश लूट की वारदात में अविनाश शामिल था. गिरफ्तार टिंकू 2005 में रांची के सुखदेव नगर में हुए 11 लाख रुपये की लूट में शामिल था. आठ अपराधियों में से पांच अभी फरार हैं.
घटना के बाद सिटी एसपी राजेंद्र कुमार भील के नेतृत्व में एसआइटी को पारसनाथ की भूमिका को लेकर शक हुआ था. इसके बाद पारसनाथ के खिलाफ कुछ साक्ष्य भी पुलिस को हाथ लगे. इकसे बाद पारसनाथ को पकड़ लिया गया और उससे पूछताछ की गयी. इसमें घटना के संबंध में पूरी जानकारी पुलिस को हाथ लग गयी. घटना की सारी योजना पारसनाथ के घर पर बनी थी और उस दिन पार्टी भी हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




