मणिपुर में बिहार के विधायकों के डांस की खबर झूठी निकली
Updated at : 11 Jun 2019 6:48 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : राज्य के चार विधायकों के स्टडी टूर के दौरान मणिपुर के मोरे शहर में लड़कियों के साथ डांस करने और शराब पिलाने की खबर झूठी साबित हुई. इसके वायरल वीडियो में कोई भी विधायक डांस करते हुए नहीं दिख रहे हैं. इस मामले में विधायकों के पीए के शामिल होने का मामला सामने […]
विज्ञापन
पटना : राज्य के चार विधायकों के स्टडी टूर के दौरान मणिपुर के मोरे शहर में लड़कियों के साथ डांस करने और शराब पिलाने की खबर झूठी साबित हुई. इसके वायरल वीडियो में कोई भी विधायक डांस करते हुए नहीं दिख रहे हैं.
इस मामले में विधायकों के पीए के शामिल होने का मामला सामने आ रहा है. इधर इस घटना को बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने गंभीरता से लिया है. उन्होंने विधायकों के साथ गये विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों से इस बाबत रिपोर्ट मांगी है. उन्होंने प्रभात खबर से बातचीत में कहा कि विधानसभा की आंतरिक संसाधन कमेटी के स्टडी टूर पर चार विधायक और कुछ कर्मी भी मणिपुर गये थे. उनके पास जो खबर आयी है, वह मीडिया के माध्यम से आयी है. इस सूचना को ग्रहण करते हुए विधानसभा के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गयी है.
कमेटी में जो भी अधिकारी साथ गये थे, उनसे जानकारी जुटायी जा रही है. रिपोर्ट में जो भी बातें सामने आयेंगी, उस हिसाब से कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि यह विधानसभा के सदस्यों के मर्यादा से जुड़ा मामला है. पहली नजर में वीडियो में जो लोग दिख रहे हैं, वह विधायक नहीं हैं.
लेकिन जांच रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. स्पीकर ने कहा कि जांच रिपोर्ट में घटना सही पायी गयी तो निश्चित तौर पर कार्रवाई की जायेगी. बिहार विधानसभा की आंतरिक संसाधन की कमेटी के सभापति यदुवंश कुमार यादव की अध्यक्षता में चार विधायकों की टीम 27 मई, 2019 को मणिपुर रवाना हुई थी. टीम में राजद के यदुवंश कुमार यादव व शिवचंद्र राम, भाजपा के सचींद्र प्रसाद सिंह और जदयू के राजकुमार राय शामिल थे. टीम तीन जून को पटना लौट आयी.
इधर, विधानसभा के सचिव बटेश्वर नाथ पांडेय ने भी कहा कि उन्हें इस मामले में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं है. सूचना जुटायी जा रही है. जांच की जायेगी, जो भी फलाफल होगा, कार्रवाई की होगी. हालांकि, बाद में मिल रही सूचना के आधार पर यह बात मानी जा रही है कि डांस पार्टी में कोई भी विधायक शामिल नहीं थे.
विधायकों ने वीडियो वायरल को फर्जी बताया : इधर वायरल वीडियो को विधायकों ने फर्जी बताया. विधायकों ने कहा कि मीडिया ने साजिश के तहत गलत नाम उजागर किया.
राजद विधायक यदुवंश कुमार यादव ने कहा कि यह पूरी तरह से गलत है. इसे प्रसारित करनेवाले मीडिया पर वह मानहानि का केस करेंगे. पूरी तरह से जांच-पड़ताल के बाद वीडियो को प्रसारित करना चाहिए था. वहीं, भाजपा विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि जिस चैनल ने चलाया, वह खुद गलत बताकर उसका खंडन कर रहा है. इस तरह की गलती मीडिया को नहीं करनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




