ePaper

पटना : हार की जिम्मेदारी लेने की बारी आयी तो तेजस्वी पलायन कर गये : संजय सिंह

Updated at : 10 Jun 2019 7:20 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : हार की जिम्मेदारी लेने की बारी आयी तो तेजस्वी पलायन कर गये : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि हार की जिम्मेदारी लेने की बारी आयी तो तेजस्वी यादव बिहार से पलायन कर गये. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि ये जो तथाकथित महागठबंधन बना है, वह चुनाव के बाद टूटकर बिखर जायेगा. ठीक ऐसा ही हो रहा है. अब महागठबंधन […]

विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि हार की जिम्मेदारी लेने की बारी आयी तो तेजस्वी यादव बिहार से पलायन कर गये. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि ये जो तथाकथित महागठबंधन बना है, वह चुनाव के बाद टूटकर बिखर जायेगा. ठीक ऐसा ही हो रहा है. अब महागठबंधन की पार्टियां एक-दूसरे को कोसने लगी हैं.
कांग्रेस बिहार में हार का पूरा ठीकरा राजद पर फोड़ रही है. सिंह ने कहा कि बिना मकसद, बिना उद्देश्य, बिना लक्ष्य, बिना एजेंडा, बिना नेतृत्व को लेकर महागठबंधन बनाया गया था. देश स्तर पर राहुल गांधी को जिम्मेदारी दी गयी थी और बिहार में अपने आप तेजस्वी यादव ने कमान संभाल ली थी. राहुल गांधी ने अपनी जिम्मेदारी तो ली, हार को स्वीकारा और इस्तीफा दिया. लेकिन, तेजस्वी यादव हारे भी और हार मानने को तैयार भी नहीं हैं. ऐसे में तेजस्वी यादव को लेकर महागठबंधन में स्वीकार्यता को लेकर सवाल उठने लगे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन