एनडीए एकजुट, किसी भी राजनीतिक अस्थिरता की अटकलें बेबुनियाद : जदयू महासचिव

पटना : केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से बाहर रहने के फैसले के बाद गठबंधन में अनबन की खबरों को नकारते हुए बिहार में सत्तारूढ़ दल जनता दल यूनाईटेड (जदयू) ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में राजग पूरी तरह एकजुट है. जदयू महासचिव रामचंद्र प्रसाद सिंह ने बिहार के शेखपुरा में संवाददाताओं से कहा […]
पटना : केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से बाहर रहने के फैसले के बाद गठबंधन में अनबन की खबरों को नकारते हुए बिहार में सत्तारूढ़ दल जनता दल यूनाईटेड (जदयू) ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में राजग पूरी तरह एकजुट है. जदयू महासचिव रामचंद्र प्रसाद सिंह ने बिहार के शेखपुरा में संवाददाताओं से कहा कि जदयू पूरी दृढ़ता से गठबंधन में है और अस्थिरता की अटकलें बेबुनियाद है.
बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने केंद्र की भाजपा नीत राजग सरकार में जदयू को प्रतीकात्मक तौर एक मंत्री पद की पेशकश को अस्वीकार करते हुए मंत्रिपरिषद में शामिल होने से इन्कार कर दिया था. लेकिन, उन्होंने अपने सहयोगी के साथ किसी भी मतभेद से इन्कार किया था. राज्यसभा में पार्टी के नेता सिंह ने कहा, ‘‘ राजग एकजुट है. किसी भी राजनीतिक अस्थिरता की अटकलें बेबुनियाद है. जदयू इस गठबंधन में दृढ़ता के साथ है.’
बिहार में राजग में शामिल दलों भाजपा, जदयू व लोजपा ने हाल के आम चुनाव में 40 लोकसभा सीटों में से 39 सीटें जीतीं जो पिछले कुछ दशकों में किसी भी राजनीतिक गठबंधन का सबसे अच्छा प्रदर्शन है. कुमार की पार्टी ने 16 सीटें जीती थीं. कुमार ने शुरू में संकेत दिया था कि वह नयी मोदी सरकार में उनकी पार्टी के शामिल होने के प्रति वह आशान्वित हैं और समझा जाता है कि सिंह का नाम उन नेताओं में था जिन्हें जदयू संभवत: आगे कर रहा था. लेकिन, ऐसा नहीं हो पाया और बिहार के मुख्यमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल हुए. उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा सभी सहयोगी दलों को केंद्रीय मंत्रिमंडल में सांकेतिक प्रतिनिधित्व देने पर अड़ी है, लेकिन यह उन्हें स्वीकार्य नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




