पटना :महागठबंधन के कार्यकर्ता नहीं हुए एकजुट : अखिलेश
Updated at : 05 Jun 2019 9:22 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : प्रदेश कांग्रेस अभियान समिति के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि महागठबंधन में निचले स्तर पर कार्यकर्ताओं में एकजुटता नहीं बन पायी. साथ ही यह भी स्वीकार किया कि महागठबंधन में सीटों के बंटवारे से लेकर टिकट बांटे जाने तक खामियां रह गयी थी. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल […]
विज्ञापन
पटना : प्रदेश कांग्रेस अभियान समिति के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि महागठबंधन में निचले स्तर पर कार्यकर्ताओं में एकजुटता नहीं बन पायी. साथ ही यह भी स्वीकार किया कि महागठबंधन में सीटों के बंटवारे से लेकर टिकट बांटे जाने तक खामियां रह गयी थी. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा पार्टी नेताओं पर पुत्र मोह के आरोप का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के बिना पार्टी में कुछ नहीं होता. पर उन्होंने मुंगेर व पूर्णिया लोकसभा सीट पर उम्मीदवारी के लिए प्रयास किया था.
कांग्रेस पार्टी इन दोनों जगहों पर हार गयी. पिछली बार के मुकाबले कांग्रेस को 2019 में ज्यादा वोट मिला. उन्होंने कहा कि भले ही अपने बेटे को रालोसपा का टिकट दिलाया और चुनाव प्रचार के लिए ज्यादा वक्त दिया. लेकिन, वह पार्टी को लेकर बेइमान नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




