ePaper

पटना : विभाग बदलने से रूठे पूर्व मंत्री, सीएम और डिप्टी सीएम से की मुलाकात

Updated at : 05 Jun 2019 7:20 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : विभाग बदलने से रूठे पूर्व मंत्री, सीएम और डिप्टी सीएम से की मुलाकात

पटना : हाल में हुए कैबिनेट विस्तार के दौरान राज्य सरकार ने कई मंत्रियों के विभाग में भी फेरबदल किया है. इसी क्रम में खनन विभाग के मंत्री विनोद कुमार सिंह का विभाग बदलते हुए पिछड़ा-अतिपिछड़ा कल्याण मंत्री बना दिया है. परंतु उन्हें यह बदलाव रास नहीं आया और वे राज्य सरकार से रूठे-रूठे चल […]

विज्ञापन
पटना : हाल में हुए कैबिनेट विस्तार के दौरान राज्य सरकार ने कई मंत्रियों के विभाग में भी फेरबदल किया है. इसी क्रम में खनन विभाग के मंत्री विनोद कुमार सिंह का विभाग बदलते हुए पिछड़ा-अतिपिछड़ा कल्याण मंत्री बना दिया है.
परंतु उन्हें यह बदलाव रास नहीं आया और वे राज्य सरकार से रूठे-रूठे चल रहे हैं. अपनी परेशानी को लेकर मंत्री विनोद कुमार सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी से भी मुलाकात की है. नतीजा तो सिफर रहा.
इसी बीच उन्होंने अपने आवंटित नये विभाग का पदभार भी ग्रहण कर लिया है. हालांकि, उन्होंने आलाकमान से किसी तरह की नाराजगी की बात नहीं कह रहे हैं. उनका कहना है कि इसके बदले उन्हें कोई ऐसा विभाग क्यों नहीं दिया गया, जो बहुत काम करने वाला हो. ऐसा विभाग दे दिया गया है, जिसमें काम ही बहुत कम है और करने के लिए बहुत कुछ नहीं है.
बिना कोई ठोस कारण बदल दिया गया विभाग
पूर्व खनन मंत्री का कहना है कि उनके कार्यकाल में बालू माफिया पर नकेल कसने के साथ ही सख्त कार्रवाई की गयी है. फिर भी बिना कोई ठोस कारण उनका विभाग बदल दिया गया. उनका दावा है कि आजादी के बाद पहली बार खनन विभाग ने एक हजार 680 करोड़ का राजस्व संग्रह किया है, जो उनके बेहतरीन कार्यकाल का नायाब उदाहरण है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन