सीएम नीतीश ने दी इफ्तार पार्टी, कहा- दुआ करें, बिहार आगे बढ़े, देश तरक्की करे

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना चल रहा है. इस दौरान सभी रोजा रखते हैं और खुशहाली और तरक्करी की दुआ करते हैं. सभी से गुजारिश है कि एक दुआ यह भी करें, बिहार आगे बढ़े, देश तरक्की करे. समाज में प्रेम और सद्भावना का वातावरण हमेशा […]
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना चल रहा है. इस दौरान सभी रोजा रखते हैं और खुशहाली और तरक्करी की दुआ करते हैं. सभी से गुजारिश है कि एक दुआ यह भी करें, बिहार आगे बढ़े, देश तरक्की करे. समाज में प्रेम और सद्भावना का वातावरण हमेशा बना रहे. उन्होंने कहा कि अभी जिस तरह की स्थिति उत्पन्न हो गयी है, उसमें सब की सेवा कर पाये, यही दुआ करते हैं.
मुख्यमंत्री ने एक अण्णे मार्ग स्थित अपने आवास पर मंगलवार को इफ्तार का आयोजन किया था. इसमें राज्यपाल लालजी टंडन, विधान सभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, विधान परिषद सभापति मो. हारुण रसीद समेत तमाम कैबिनेट मंत्री और विधायक शामिल हुए. इसमें कांग्रेस के विधायक भी शामिल हुए. बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के रोजेदार भी शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने सभी रोजेदारों के साथ पहले रोजे की नवाज अदा की और इसके बाद इफ्तार की शुरुआत की. सभी लोगों को पूछ-पूछ कर भोजन ग्रहण करवाया. खजूर और पानी शुरू हुए इस दावत में कई तरह के वेज और नन-वेज व्यंजन मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










