बिहार : रालोसपा से जदयू में आये विधायक व विधान पार्षद ने की सीएम नीतीश से मुलाकात

पटना : रालोसपा से जदयू में आये तीनों विधानमंडल सदस्यों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. मुख्यमंत्री आवास में हुई इस मुलाकात के दौरान विधायक ललन पासवान, सुधांशु शेखर और विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह ने सीएम को फूल देकर उनका अभिवादन किया. मुख्यमंत्रीनीतीश कुमार ने दोनों विधायकाें और एक विधान पार्षद […]
पटना : रालोसपा से जदयू में आये तीनों विधानमंडल सदस्यों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. मुख्यमंत्री आवास में हुई इस मुलाकात के दौरान विधायक ललन पासवान, सुधांशु शेखर और विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह ने सीएम को फूल देकर उनका अभिवादन किया.
मुख्यमंत्रीनीतीश कुमार ने दोनों विधायकाें और एक विधान पार्षद को प्रतीक चिह्न और अंगवस्त्र देकर जदयू में स्वागत किया. इस मौके पर ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार, सांसद आरसीपी सिंह, विधायक श्याम रजक और विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




