वर्चस्व को लेकर फायरिंग पांच वर्षीय बच्चे की मौत

मोकामा : वर्चस्व को लेकर रविवार की रात 12 बजे दो अपराधिक गिरोह के बीच फायरिंग की घटना हुई. फायरिंग में पांच वर्षीय बच्चे नीरज कुमार पिता सुरती सिंह निषाद की जान चली गयी. यह घटना पंचमहला ओपी थाना अंतर्गत डुमरा दियारा (जंजीरा) में घटी. बताया जा रहा है कि ठुंठा गिरोह ने अपने विरोधी […]
मोकामा : वर्चस्व को लेकर रविवार की रात 12 बजे दो अपराधिक गिरोह के बीच फायरिंग की घटना हुई. फायरिंग में पांच वर्षीय बच्चे नीरज कुमार पिता सुरती सिंह निषाद की जान चली गयी. यह घटना पंचमहला ओपी थाना अंतर्गत डुमरा दियारा (जंजीरा) में घटी. बताया जा रहा है कि ठुंठा गिरोह ने अपने विरोधी संजय राय गुट पर धावा बोल दिया. वहीं दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गयी. पास के घर की छत पर सो रहे बच्चे के सिर में गोली लग गयी. बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इस बीच 100 राउंड फायरिंग की सूचना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




