बिहार में नहीं मिली सफलता: चुनाव में वाम दलों की झोली रह गयी खाली

प्रह्लाद कुमार पटना : बिहार में एक बार फिर वाम दलों को जोर का झटका लगा है. वाम दलों ने छह सीटों पर उम्मीदवार उतारा था. सामूहिक प्रचार भी चला, पर एक भी सीटें झोली में नहीं आयीं. दो सीटों पर दूसरे नंबर पर आकर संतोष करना पड़ा. आरा लोकसभा सीट पर भाकपा-माले व बेगूसराय […]
प्रह्लाद कुमार
इस चुनाव में भाकपा-माले से सीवान के प्रत्याशी अमरनाथ यादव को 75,804, आरा से राजू यादव को 3,89,601, काराकाट से राजाराम सिंह को 21,269, जहानाबाद से कुंती देवी को 23,773 व बेगूसराय से भाकपा के कन्हैया कुमार 2,67,917 को, माकपा के उजियापुर से उम्मीदवार अजय कुमार 27,472 को वोट मिले हैं.
मोदी को हराने के लिए वाम दलों ने किया था महागठबंधन का समर्थन मोदी को हराने के लिए वाम दलों ने वैसी पार्टियों के साथ गठबंधन किया, जो बिहार में कभी एक-दूसरे से खुद को अलग रखते थे. महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव सभी सीटों पर प्रचार कराया. वहीं, राजद ने आरा सीट पर भाकपा-माले को समर्थन दिया है. वहीं, भाकपा-माले ने भी पाटलिपुत्र में राजद उम्मीदवार मीसा भारती को सपोर्ट किया. जिसका असर पाटलिपुत्र सीट पर देखने को ज्यादा नहीं मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




