ePaper

आज आनी थी बरात, ट्रेन से कटकर युवती की गयी जान

Updated at : 17 May 2019 5:13 AM (IST)
विज्ञापन
आज आनी थी बरात, ट्रेन से कटकर युवती की गयी जान

मसौढ़ी : दांपत्य सूत्र में बंधने से एक दिन पहले ही 18 वर्षीया युवती की सांसों की डोर टूट गयी. जिस घर से डोली उठनी थी उसी घर से बेटी की अरथी उठी तो परिजनों का कलेजा फट गया. इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया. थाना के तिनेरी मुसहरी निवासी शिक्षक राम […]

विज्ञापन

मसौढ़ी : दांपत्य सूत्र में बंधने से एक दिन पहले ही 18 वर्षीया युवती की सांसों की डोर टूट गयी. जिस घर से डोली उठनी थी उसी घर से बेटी की अरथी उठी तो परिजनों का कलेजा फट गया. इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया. थाना के तिनेरी मुसहरी निवासी शिक्षक राम स्वरूप मांझी की पुत्री अनीता कुमारी गुरुवार की भोर में शौच के लिए बधार में जा रही थी.

इसी दौरान गया की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी. यह घटना पटना-गया रेलखंड के तारेगना व नदौल स्टेशन के बीच स्थित तिनेरी हॉल्ट के पास की बतायी जाती है.
इधर, सूचना पाकर मौके पर पहुंची तारेगना जीआरपी ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया. जीआरपी थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार शर्मा ने बताया कि राम स्वरूप मांझी ने इस संबंध में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कराया है. बताया जाता है कि शुक्रवार को अनीता व उसकी छोटी बहन की एक ही साथ बरात आनेवाली थी और उसके हाथ पीले होने वाले थे.
गुरुवार की शाम मंडप का रस्म अदा करने की तैयारी घर में चल रही थी. इसी बीच घर के लोगों को इस मनहूस खबर की जानकारी हुई और शादी का माहौल मातम में बदल गया. शादी के एक दिन पहले ही वह काल के गाल में समा गयी और शहनाई की जगह उसके घर में मातम पसर गया.
शौचालय रहने के बावजूद शौच के लिए बाहर जाना लोगों को खटक रहा : मृतका अनीता के पिता मसौढ़ी प्रखंड के दौलतपुर स्थित विद्यालय में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं. ग्रामीणों की मानें तो उनका मकान भी बढ़िया बना है और मकान में शौचालय भी है.
घर में शौचालय रहने के बावजूद उसका शौच के लिए बाहर जाना ग्रामीणों को खटक रहा है. इसे लेकर गांव में पूरे दिन तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. बताया जाता है कि अनीता की मौत के बाद उसकी छोटी बहन की भी शादी रुक गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन