ePaper

विकास के लिए मोदी के नेतृत्व में बने सरकार - सुशील मोदी

Updated at : 16 May 2019 4:02 AM (IST)
विज्ञापन
विकास के लिए मोदी के नेतृत्व में बने सरकार -  सुशील मोदी

पटना सिटी : केंद्रीय मंत्री व पटना साहिब से एनडीए प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद के पक्ष में बुधवार की शाम रोड शो का आयोजन किया गया. इसमें उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, प्रत्याशी रविशंकर, महापौर सीता साहु रोड शो में शामिल हुए आंबेडकर गोलंबर गायघाट से आरंभ शो महाराजगंज, चैलीटाड़, पश्चिम दरवाजा, […]

विज्ञापन

पटना सिटी : केंद्रीय मंत्री व पटना साहिब से एनडीए प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद के पक्ष में बुधवार की शाम रोड शो का आयोजन किया गया. इसमें उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, प्रत्याशी रविशंकर, महापौर सीता साहु रोड शो में शामिल हुए आंबेडकर गोलंबर गायघाट से आरंभ शो महाराजगंज, चैलीटाड़, पश्चिम दरवाजा, गुरहट्टा, खाजेकलां, चौक व मारुफगंज होते हुए कटरा बाजार के रास्ते दीदारगंज पहुंचा. खुले वाहन में सवार उपमुख्यमंत्री ने राष्ट्रवाद व विकास के लिए केंद्र में फिर से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बने, इसके लिए एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की.

आयोजन में दर्जनों की संख्या में बाइक व पैदल भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम चल रहा था. आयोजन में किरण शंकर, राजेश साह, रूप नारायण मेहता, विनय केसरी आदि शामिल थे. वहीं, डिप्टी सीएम पटना के कुम्हरार विधानसभा में शाम को छह बजे रोड-शो करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन