पटना : घोटाला करवाना तेजस्वी के एजेंडे में : संजय सिंह

Updated:
विज्ञापन
पटना : घोटाला करवाना तेजस्वी के एजेंडे में : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा है कि उनके एजेंडे में घोटाले करवाओ, जातीय तनाव फैलाओ, आरक्षण पर फसाद कराओ व कानून का राज हटाओ शामिल है. नीतीश कुमार सर्व समाज की पॉलिटिक्स करते हैं उनका अनुसरण तो लोग करते हैं वो क्यों किसी का अनुसरण […]

विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा है कि उनके एजेंडे में घोटाले करवाओ, जातीय तनाव फैलाओ, आरक्षण पर फसाद कराओ व कानून का राज हटाओ शामिल है.
नीतीश कुमार सर्व समाज की पॉलिटिक्स करते हैं उनका अनुसरण तो लोग करते हैं वो क्यों किसी का अनुसरण करने लगे. लालू प्रसाद ने अपनी पूरी पॉलिटिक्स ही ऊंच-नीच, अगड़ा-पिछड़ा और सांप्रदायिकता के बल पर की है. इसका तेजस्वी अनुसरण कर रहे हैं. आज दलित के नाम पर आंसू बहाने वाले तेजस्वी के सामने जब एसटी-एससी को कुछ सम्मान और हक देने की बारी आती है तो सभी को पहले अपना स्वार्थ नजर आता है.
जब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के निर्वाचन का वक्त आया, तो तेजस्वी की पार्टी ने उनका समर्थन नहीं किया था. उस वक्त भी नीतीश कुमार ने उनका समर्थन किया. संजय सिंह ने कहा कि यदि एक दलित देश के सबसे सर्वश्रेष्ठ पद पर विराजमान हैं तो उसमें नीतीश कुमार का भी सहयोग है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन