ePaper

2014 में थी ''नमो'' की आंधी तो 2019 में है सुनामी : सुशील मोदी

Updated at : 06 May 2019 4:54 PM (IST)
विज्ञापन
2014 में थी ''नमो'' की आंधी तो 2019 में है सुनामी : सुशील मोदी

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्रीएवंभाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि 2019 में नरेंद्र मोदी की आंधी थी तो 2019 में उनकी सुनामी चल रही है. तब देश की जनता नरेंद्र मोदी को 12 वर्षों तक गुजरात के मुख्यमंत्री के नाते जानती थी वहीं अब 5 साल तक देश के लिए बेहतरीन […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्रीएवंभाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि 2019 में नरेंद्र मोदी की आंधी थी तो 2019 में उनकी सुनामी चल रही है. तब देश की जनता नरेंद्र मोदी को 12 वर्षों तक गुजरात के मुख्यमंत्री के नाते जानती थी वहीं अब 5 साल तक देश के लिए बेहतरीन काम करने वाले वाले प्रधानमंत्री के रूप में जानती हैं. 5 साल सत्ता में रहने के बावजूद आज देश के 100 में से 70 लोगों की पहली पसंद नरेंद्र मोदी हैं.

2014 में लोकसभा चुनाव से पहले देश के 6 राज्यों में भाजपा की सरकार थी जबकि 2019 में 16 राज्यों के साथ केंद्र में भी सरकार है. उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड के साथ असम, त्रिपुरा सहित उत्तर-पूर्व के अधिकांश राज्यों में भाजपा की सरकार है. क्षेत्रीय दलों के शासन वाले बंगाल, ओडिशा में भी भाजपा आज मुख्य चुनौती बनी हुई है.

2014 में पूरे देश में जहां भाजपा के मुश्किल से 1 करोड़ सदस्य थे वहीं 2019 में भाजपा 10 करोड़ सदस्यों वाली दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है तथा देश के प्रत्येक बूथ तक कार्यकर्ताओं की पहुंच हैं. केंद्र व राज्य में सरकार नहीं होने के बावजूद 2014 में बिहार में एनडीए को 31 सीट पर सफलता मिली थी, 2019 में दोनों सरकारों के काम के आधार पर जनता वोट कर रही है.

नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व का ही परिणाम है कि आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है. इसलिए देश की जनता पार्टी, जाति, धर्म से ऊपर उठ कर भाजपा को वोट दे रही है. मुद्दाविहीन विपक्ष नरेंद्र मोदी को हटाना चाहता है तो देश की जनता ‘फिर एक बार, मोदी सरकार’ के नारे से उसके मंसूबे का ध्वस्त कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन