भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कल आयेंगे बिहार
Updated at : 05 May 2019 6:32 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सोमवार को बिहार दौरे पर आ रहे हैं. वह 6 मई को पांच जगहों पर चुनावी सभा करेंगे. भाजपा अध्यक्ष 10.00 बजे शिवहर के गोशाला मैदान, 11.30 बजे बेतिया स्थित बड़ा रमना मैदान, दोपहर 1.30 बजे सीवान के राजेंद्र स्टेडियम, दो बजे महाराजगंज के बसंतपुर स्थित ब्लॉक […]
विज्ञापन
पटना : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सोमवार को बिहार दौरे पर आ रहे हैं. वह 6 मई को पांच जगहों पर चुनावी सभा करेंगे. भाजपा अध्यक्ष 10.00 बजे शिवहर के गोशाला मैदान, 11.30 बजे बेतिया स्थित बड़ा रमना मैदान, दोपहर 1.30 बजे सीवान के राजेंद्र स्टेडियम, दो बजे महाराजगंज के बसंतपुर स्थित ब्लॉक मैदान और तीन बजे पूर्वी चंपारण के मोतिहारी स्थित चकिया मैदान में जनसभा करेंगे.
सात मई को पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र के मसौढ़ी स्थित गांधी मैदान में तीन बजे जनसभा करेंगे. वहीं, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 6 मई को 11.00 बजे पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र के पालीगंज स्थित चंडोस उच्च मैदान, दोपहर 12.30 बजे आरा लोकसभा क्षेत्र के जगदीशपुर स्थित उच्च विद्यालय मैदान और दोपहर 01.30 बजे बक्सर लोकसभा क्षेत्र के राजपुर प्रखंड स्थित धनसोई कॉलेज मैदान पर चुनावी जनसभा करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




