पटना : चार साल के राजनीतिक जीवन वाले अकूत संपत्ति के मालिक
Updated at : 04 May 2019 8:00 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि 12 साल से ज्यादा तक गुजरात के मुख्यमंत्री और पिछले पांच साल से देश के प्रधानमंत्री रहने वाले नरेंद्र मोदी के पास स्थायी संपत्ति के नाम पर गांधीनगर में जमीन का एक टुकड़ा है. वह भी उन्हें विधायक रहने के दौरान सरकार की तरफ […]
विज्ञापन
पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि 12 साल से ज्यादा तक गुजरात के मुख्यमंत्री और पिछले पांच साल से देश के प्रधानमंत्री रहने वाले नरेंद्र मोदी के पास स्थायी संपत्ति के नाम पर गांधीनगर में जमीन का एक टुकड़ा है. वह भी उन्हें विधायक रहने के दौरान सरकार की तरफ से दिया गया था. इस जमीन को भी उन्होंने पार्टी को देने का निर्णय लिया है.
परंतु बिहार के नेता प्रतिपक्ष जो उन्हें पानी पी-पी कर अपशब्द कहते नहीं थक रहे हैं. महज चार साल के राजनीतिक जीवन और 29 वर्ष की आयु में 52 से अधिक संपत्ति के मालिक कैसे बन गये. नेता प्रतिपक्ष के पास कोई पुश्तैनी संपत्ति नहीं थी.
इंटर तक की पढ़ाई नहीं कर पाये. क्रिकेट में भी विफल रहे. कोई उद्योग-व्यवसाय नहीं किया. चार साल पहले पहली बार विधायक चुने गये. आखिर ऐसी क्या योग्यता थी और सदाचार की किस कमाई के बलबूते 52 संपत्ति के मालिक बन गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




